NCB ने घर पर छापेमारी के बाद कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति को भेजा समन, जानिए पूरा मामला

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई शहर में कॉमेडियन भारती सिंह के आवास पर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने छापेमारी की है। जिसके बाद भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को समन भी जारी किया गया है। आपको बता दें बीते कुछ महीनों से मुंबई में एनसीबी की कार्रवाई काफी तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक भारती और उनके पति पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा है। इस बात का खुलासा एक ड्रग पैडलर से पूछताछ के दौरान हुआ है। उसने पूछताछ में इन दोनों का नाम लिया है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा स्थित घरों में भी छापा मारा गया है।

Recommended Video

    Drugs Case: कॉमेडियन भारती सिंह गिरफ्तार, छापेमारी में घर से मिला था गांजा | वनइंडिया हिंदी
    अर्जुन रामपाल से हुई थी पूछताछ

    अर्जुन रामपाल से हुई थी पूछताछ

    कुछ दिन पहले ही अभिनेता अर्जुन रामपाल के आवास पर भी छापा मारा गया था। ड्रग्स केस में फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल से एनसीबी ने पूछताछ भी की थी। वह इसके लिए एनसीबी के मुंबई स्थित दफ्तर पहुंचे थे। एनसीबी की टीम ने 9 नवंबर को अर्जुन के घर छापेमारी की थी। ड्रग्स मामले में अर्जुन की पार्टनर गैब्रिएला डिमिट्रियाडेस से एनसीबी पूछताछ कर चुकी है।

    अर्जुन के घर से सामान भी जब्त हुआ था

    अर्जुन के घर से सामान भी जब्त हुआ था

    वहीं अर्जुन रामपाल के दोस्त बताए गए पॉल बरटेल को इस मामले में एनसीबी गिरफ्तार कर चुकी है। ड्रग्स केस में अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला दोनों ही एनसीबी की जांच के घेरे में हैं। एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के घर पर छापेमारी के बाद उनको और ग्रैब्रिएला को पूछताछ के लिए बुलाया था। उनके घर से लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट समेत कुछ गैजेट भी जब्त किए गए थे।

    सुशांत की मौत के बाद शुरू हुई जांच

    सुशांत की मौत के बाद शुरू हुई जांच

    अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग तस्करों और बॉलीवुड हस्तियों के बीच कथित संबंधों को लेकर एनसीबी ने जांच शुरू की थी। एनसीबी इस सिलसिले में अब तक 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया गया था। रिया फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती अभी भी इस मामले में जेल में हैं। फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी भी मामले में गिरफ्तार हो चुकी हैं।

    कई बड़े नाम एनसीबी की जांच के दायरे में

    कई बड़े नाम एनसीबी की जांच के दायरे में

    एनसीबी ने इस मामले में पिछले महीने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह समेत कई बड़े नामों को पूछताछ के लिए बुलाया था। बता दें कि सुशांत के कथित तौर पर आत्महत्या कर लेने के बाद उनके ड्रग्स का आदी होने की बात सामने आई थी। इसके बाद एनसीबी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई और ईडी भी जांच कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+