करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तक पहुंची ड्रग्स मामले की जांच, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर को NCB का समन

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जैसे ही सीबीआई ने जांच शुरू की, वैसे ही बॉलीवुड के कई राज खुलते चले गए। हाल ही में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी मामले की जांच में शामिल हो गया। साथ ही बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को इस मामले में समन जारी किया गया है। जिसमें धर्मा प्रोडक्शन के एक प्रोड्यूसर का भी नाम शामिल है।

Recommended Video

    Drugs Connection: Karan Johar के Dharma Production तक पहुंची NCB की जांच | Kshitij | वनइंडिया हिंदी
    शुक्रवार को पेश होंगे क्षितिज

    शुक्रवार को पेश होंगे क्षितिज

    जानकारी के मुताबिक गुरुवार को एनसीबी ने धर्मा प्रोडक्शन के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज रविप्रसाद को समन भेजा। साथ ही उन्हें शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा गया है। उनसे सुशांत केस और ड्रग्स की खरीद-फरोख्त को लेकर बात की जाएगी। इससे पहले दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत को NCB ने समन भेजा था। अगले एक-दो दिनों में सभी से पूछताछ की जाएगी।

    50 लोग NCB के रडार पर

    50 लोग NCB के रडार पर

    सूत्रों के मुताबिक एनसीबी को बॉलीवुड में बड़ा ड्रग्स रैकेट होने का शक है, जिसमें करीब 50 एक्टर-एक्ट्रेस शामिल हैं। इसके अलावा बी ग्रेड फिल्मों के भी कुछ लोगों का नाम सामने आया है। पहले एनसीबी बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों को पूछताछ के लिए बुलाना चाहती है। इसके बाद छोटे स्टार्स का नंबर आएगा। अभी तक हुई जांच में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर से 2017 के व्हाट्सऐप चैट के आधार पर पूछताछ की जाएगी, जो जया साहा के फोन में मिला था।

    कैसे आए इतने लोगों के नाम?

    कैसे आए इतने लोगों के नाम?

    9 सितंबर 2020 को रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल आने के बाद गिरफ्तार किया गया। रिया के भाई शौविक की भी गिरफ्तारी हुई है। रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ में ड्रग्स लेने की बात कबूली है। सूत्रों के मुताबिक रिया ने सवाल-जवाब के दौरान बॉलीवुड के 25 बड़े लोगों के नाम लिए थे। एनसीबी ने फिर जया साहा सहित कई ड्रग पेडलर्स से पूछताछ की। जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े नामों को लेकर खुलासा हुआ है। इनमें सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर जैसी टॉप एक्‍ट्रेसेस शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+