Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

NCB जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने लगाए जासूसी के आरोप, कहा-मुंबई पुलिस कर रही है पीछा

मुंबई, अक्टूबर 11: मुंबई क्रूज ड्रग्स केस ने महाराष्ट्र की सियासत का पारा चढ़ा दिया है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक एनसीबी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर चुके हैं। अब एनसीबी शिकायत लेकर मुंबई पुलिस के पहुंची है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों ने मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। उनसे शिकायत की कि पिछले कुछ दिनों में मुंबई पुलिस के अधिकारी उनका पीछा कर रहे हैं।

NCB officials met Mumbai Police and complained to them about being followed by Mumbai Police

नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्‍टर समीर वानखेड़े ने महाराष्‍ट्र पुलिस से शिकायत की है कि उनकी गतिविधियों को ट्रैक किया जा रहा है। समीर वानखेड़े ने दो पुलिसकर्मियों पर पीछा करने का आरोप लगाया है।वानखेड़े ने कहा कि उन्‍होंने सादी वर्दी में कई ऐसे लोगों को देखा जो उनका पीछा कर रहे थे। इसकी शिकायत उन्होंने महाराष्ट्र के डीजीपी से की है।

बताया जा रहा है कि ओशिवारा पुलिस ने सेमेट्री (श्मशान स्थल) पर जाकर समीर वानखेड़े की सीसीटीवी फुटेज ली। समीर वानखेड़े की मां का देहांत 2015 में हो गया था और तब से वह हर रोज सेमेट्री पर जाते हैं। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को एनसीबी को सौंपा है।

बता दें कि हाई प्रोफाइल क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले की जांच समीर वानखेड़े और उनकी टीम कर रही है। 2 अक्टूबर को एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एजेंसी की एक टीम ने कॉर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा था। एजेंसी ने दावा किया कि छापेमारी में ड्रग्स जब्त किया गया है। इस मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस छापेमारी के बाद महाराष्ट्र सरकार में शामिल शरद पवार की पार्टी एनसीपी ने एनसीबी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने दावा किया था कि छापा फर्जी था और इसमें बीजेपी के नेता समेत कई बाहरी लोग संलिप्त थे। नवाब मलिक एनसीबी की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर चुके हैं। उन्होंने इससे जुड़े सबूत भी पेश किए हैं।

Recommended Video

    Aryan Khan Case: Mehbooba Mufti बोलीं, आर्यन के नाम में 'खान', इसलिए बनाया निशाना | वनइंडिया हिंदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+