Nayi Sansad Live Streaming: घर बैठे करें नई संसद का दीदार, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर प्रसारण और पूरा Schedule
भारत के संसद भवन के उद्घाटन का घर बैठे आनंद लेने के लिए सीधे प्रसारण वाली सेवाओं का आनंद लिया जा सकता है। जानिए, पूरा मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम और संसद के उद्घाटन का सीधा प्रसारण कहां देखें

Nayi Sansad Live Streaming: राष्ट्रीय राजधानी में नया संसद भवन तैयार हो चुका है। वैदिक मंत्रोच्चार और सर्वधर्म प्रार्थना के साथ लोकतंत्र के मंदिर को देशवासियों को सौंपा जाएगा। जनता इस ऐतिहासिक मौके पर दिल्ली से मीलों दूर बैठे कर भी नए संसद का दीदार कर सकती है।
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बनकर तैयार हुआ नया और अत्याधुनिक संसद भवन प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों को समर्पित करेंगे। दूरदर्शन ने इस मौके को अविस्मरणीय बनाने के खास बंदोबस्त किए हैं। डीडी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।
दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण होने के अलावा दूसरे बड़े टीवी चैनल भी संसद भवन से जीवंत प्रसारण आपके घरों तक पहुंचाएंगे। लाइव कॉमेंट्री के साथ आप इस मौके का लुत्फ उठा सकते हैं।
संसद भवन उद्घाटन समारोह दो हिस्सों में विभाजित है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि हवन सुबह 7 बजे नए संसद भवन के बाहर आयोजित होगा। औपचारिक राजदंड सेनगोल को शैव संप्रदाय के वरिष्ठ पुजारी मोदी को सौंपेंगे।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उपसभापति हरिवंश और कुछ अन्य उच्च अधिकारियों के सुबह की पूजा में शामिल होने की संभावना है।
बिंदुवार समझें पूरा कार्यक्रम
- पूजा सुबह 9 बजे तक चलेगी, जिसके बाद उद्घाटन समारोह दोपहर के आसपास शुरू होने वाला है।
- सुबह 7.15 बजे: नए संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन।
- सुबह 7.30 बजे: समारोह हवन और पूजा से शुरू होगा जो एक घंटे तक चलेगा।
- सुबह 8.30 बजे: प्रधानमंत्री लोकसभा कक्ष में प्रवेश करेंगे।
- सुबह 9 बजे: तमिलनाडु का एक ऐतिहासिक राजदंड 'सेनगोल' लोक सभा स्पीकर की कुर्सी के पास स्थापित किया जाएगा।
- सुबह 9.30 बजे: लॉबी में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। प्रार्थना समारोह समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री संसद परिसर से बाहर निकलेंगे।
ब्रेक के बाद कार्यक्रम का दूसरा भाग
- 11.30 AM: अतिथियों व गणमान्य लोगों का आगमन।
- दोपहर 12 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से।
- दोपहर 12.10 बजे: राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश का भाषण।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के संदेशों को हरिवंश पढ़कर सुनाएंगे, ऐसी उम्मीद है।
- दोपहर 12.17 बजे: दो शॉर्ट फिल्मों की स्क्रीनिंग।
- दोपहर 12.38 बजे: राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का भाषण (भाग लेने की संभावना नहीं)।
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भाषण।
- दोपहर 1.05 बजे: प्रधानमंत्री ने 75 रुपये का सिक्का और स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे।
- 1.10 PM: पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण।
- दोपहर 2.00 बजे : समारोह का समापन
ढाई साल में बनकर तैयार हो गया लोकतंत्र का मंदिर
नए संसद भवन की नींव दिसंबर 2020 में प्रधानमंत्री मोदी ने ही रखी थी। कथित तौर पर रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हुआ लोकतंत्र का मंदिर करीब 971 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है।
भारत की लोकतांत्रिक विरासत को चित्रित करने के लिए एक संविधान हॉल, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थान भी होगा।
नई संसद में लोकसभा सांसदों के लिए अधिक सीटों का बंदोबस्त किया है। 543 की वर्तमान क्षमता के मुकाबले 888 सीट हैं। नए राज्यसभा में अब 300 सदस्य बैठ सकते हैं। लोकसभा भारत के राष्ट्रीय पक्षी (मोर) और राज्यसभा राष्ट्रीय फूल (कमल) पर आधारित हैं।












Click it and Unblock the Notifications