Chhattisgarh News: नक्सल मुक्त बस्तर की दिशा में बड़ा कदम, चार इनामी माओवादी कैडरों ने किया आत्मसमर्पण
बस्तर के किस्ताराम क्षेत्र में चार सक्रिय माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण कर दिया, आठ लाख रुपये के इनाम लेकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो गए। इस कदम से मजबूत सुरक्षा अभियान, बेहतर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और सरकार में स्थानीय लोगों का बढ़ता विश्वास रेखांकित होता है। अधिकारियों ने शांतिपूर्ण, विकास-आधारित बस्तर के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
बस्तर अंचल में शांति और विश्वास के माहौल को मजबूती मिल रही है। किस्टाराम क्षेत्र में कुल 8 लाख रुपये के इनामी चार सक्रिय माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया है। इसे क्षेत्र में सुरक्षा, विकास और सरकार के प्रति बढ़ते भरोसे का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि "नक्सल मुक्त बस्तर – सुरक्षित छत्तीसगढ़" का संकल्प अब जमीनी स्तर पर साकार होता नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के समन्वित और सतत अभियानों, सुदृढ़ कैम्प व्यवस्था, प्रभावी क्षेत्रीय उपस्थिति और बेहतर सड़क व संचार कनेक्टिविटी के चलते माओवादी प्रभाव क्षेत्र लगातार सिमट रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रयासों से न केवल माओवादी गतिविधियों में कमी आई है, बल्कि उनका सामाजिक आधार भी कमजोर हुआ है। राज्य सरकार की स्पष्ट नीति है कि जो लोग हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उन्हें सुरक्षा, अवसर और सम्मानजनक जीवन प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर में शांति, विश्वास और विकास की यह प्रक्रिया आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र को स्थायी रूप से हिंसा से मुक्त किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications