जन्माष्टमी पर कृष्ण बने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बेटे, ट्विटर पर मचा बवाल
मुंबई। हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टरों में शामिल नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर से सोशल मीडिया पर निशाना बने हैं, वजह इस बार वो खुद नहीं बल्कि उनके मासूम बेटे हैं। दरअसल जन्माष्टमी के मौके पर नवाज ने अपने बेटे की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो कृष्ण के अवतार के रूप में दिख रहे थे।
Recommended Video

जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्विटर पर घेर लिया और देखते ही देखते वो ट्विटर पर ट्रोल हो गए। कुछ कट्टरपंथियों ने इसे इस्लाम के विरूद्ध बताया।

बेटे को कृष्ण बनने के लिए चुना
दरअसल नवाज ने अपने टि्वटर हैंडल पर बेटे की कृष्ण बनी हुई फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि वह उसके स्कूल का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिसने उनके बेटे को कृष्ण बनने के लिए चुना।
शिवसेना के विरोध का सामना
मालूम हो कि नवाज ने ये बात शायद इसलिए लिखी क्योंकि पिछले साल वो रामलीला में राम की भूमिका अदा करने जा रहे थे तभी उन्हें शिवसेना के विरोध का सामना करना पड़ा था।
मेरा ये सपना सच नहीं हो सका
उन्हें इस बात से काफी आघात लगा था, जिसके लिए उन्होंने ट्वीट किया था कि मैं बचपन से ही रामलीला में रोल करना चाहता था, मगर मेरा ये सपना सच नहीं हो सका, उम्मीद है कि अगले साल मैं ऐसा जरूर कर पाऊंगा।
तस्वीर के विरोध में कमेंट
इसलिए इस बार जब उनके बेटे को कान्हा जी के रोल के लिए चुना गया तो वो खुशी से फूले नहीं समाएं लेकिन उनकी खुशी कुछ लोगों ने अच्छी नहीं लगी और वो तस्वीर के विरोध में कमेंट करने लगे।
फतवा झेलने के लिए तैयार हो जाइए
कुछ यूजर्स ने लिखा कि जल्द ही उन्हें फतवा झेलने के लिए तैयार हो जाना चाहिए तो कुछ ने लिखा कि यह इस्लाम के खिलाफ है।












Click it and Unblock the Notifications