संजय दत्त और आमिर खान को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कही ऐसी बात जिसपर यकीन कर पाना मुश्किल

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री बीते काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा इनसाइडर और आउटसाइडर को लेकर बनी हुई है। इस बीच अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने शुरुआती करियर को लेकर ऐसी बातें कही हैं, जिनपर यकीन कर पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा है कि वह सरफरोश और मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्मों की शूटिंग के दौरान ना तो आमिर खान से मिले और ना ही संजय दत्त से उनकी मुलाकात हुई। आपको बता दें कोई बड़ा रोल मिलने से पहले इन दोनों ही फिल्मों में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने काफी छोटे रोल निभाए थे।

'मुन्ना भाई मैं भीड़ में था'

'मुन्ना भाई मैं भीड़ में था'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गैंग्स ऑफ वासेपुर- पार्ट 2 से पहचान बनाने से पहले कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल किए थे। अब वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम बन गए हैं। टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में नवाजुद्दीन ने कहा, 'मुन्ना भाई के समय, मैं कभी संजय दत्त से नहीं मिला क्योंकि मैं भीड़ में था और उनसे कोई आमना सामना नहीं हुआ लेकिन हां, उसके बाद हम कई बार मिले हैं। वह काफी अच्छे इंसान हैं।' इसके बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने संजय दत्त की सेहत को लेकर दुआ भी मांगी, जो अभी कैंसर का इलाज करा रहे हैं।

'संजय दत्त को सब पता था'

'संजय दत्त को सब पता था'

इसके बाद नवाजुद्दीन ने कहा, 'दिलचस्प बात ये भी है कि उन्हें इस बात के बारे में पता भी है कि मैंने उनके साथ मुन्ना भाई एमबीबीएस में काम किया था। मैं फिलहाल उनके साथ संपर्क में नहीं हूं क्योंकि उसके बाद से हम सभी अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए। लेकिन जैसे ही मुझे उनकी बीमारी के बारे में पता चला, तो मैं हैरान रह गया। मैं उम्मीद करता हूं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।'

'पीपली लाइव में हुई आमिर से मुलाकात'

'पीपली लाइव में हुई आमिर से मुलाकात'

वहीं आमिर खान की फिल्म सरफरोश को लेकर उन्होंने कहा, 'सरफरोश के समय, मैं आमिर खान से नहीं मिला, सरफरोश के बाद और तलाश से पहले, मैं आमिर खान से पीपली लाइव के समय मिला था। वह सेट पर आते थे और एक बार शूटिंग के दौरान मैंने सोचा कि उन्हें बता देना चाहिए कि हम सरफरोश के समय भी मिल चुके हैं और हमने उस फिल्म में मिनटभर का रोल किया है। जब उन्हें पता चला तो वो इससे काफी खुश हुए और सभी को फिल्म के हमारे सीन के बारे में बताया।' हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी नेटफ्लिक्स की फिल्म रात अकेली है में दिखाई दिए हैं। अब वह एक अन्य फिल्म सीरियस मैन में दिखाई देंगे।

'फेल होने से नहीं लगता डर'

'फेल होने से नहीं लगता डर'

ब्रेक मिलने से पहले करीब 12 साल तक संघर्ष करने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इससे पहले पीटीआई से एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें कभी फेल होने से डर नहीं लगा। उन्होंने कहा था, 'मैंने पहले ही अपनी जिंदगी में काफी कुछ देखा है। मैंने वो वक्त भी देखा है जब मेरी जेब में एक कौड़ी तक नहीं थी। और मैं उसी स्थिति में दो से तीन साल तक रहा भी था। मैं एक दोस्त के घर दिन का खाना खाता था तो एक दोस्त के घर रात का खाना खाता था। और एक तीसरा दोस्त मेरे लिए सिगरेट लाता था। मैं केवल 2500 रुपये के साथ मुंबई आया था। अगर मेरे साथ दोबार ऐसी स्थिति आती है, जब केवल 2500 रुपये बचे हों, तो भी मैं फेल होना महसूस नहीं करूंगा। मैं किसी चीज से नहीं डरता।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+