नवाजुद्दीन की पत्नी ने एक्टर समेत उनके परिवार के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाए कई गंभीर आरोप

मुंबई। हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है। यह एफआईआर 27 जुलाई को उनकी पत्नी अंजना आनंद किशोर पांडे उर्फ आलिया सिद्दीकी की ओर से दर्ज करवाई गई है, हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे पहले आलिया तलाक और गुजारा भत्ता के लिए अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को कानूनी नोटिस भेज चुकी हैं।

आलिया ने कहा-मेरे देवर ने मेरी बेटी के साथ की गंदी हरकत

आलिया ने कहा-मेरे देवर ने मेरी बेटी के साथ की गंदी हरकत

वर्सोवा पुलिस के मुताबिक, अभिनेता और उनके परिवार के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 323 , 504, 506 और 34 में दर्ज किया गया है। आलिया ने नवाज के भाई मिनाजुद्दीन सिद्दीकी पर उनकी बेटी और भतीजी के साथ अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है, अपने आरोप में आलिया ने कहा कि जब मैंने नवाज के भाई से इस बारे में बात की, तो वो मरने-मारने पर आतुर हो गया और उसने मेरे साथ मार-पीट भी की।

 नवाज ने मुझे चुप रहने को कहा था: आलिया

नवाज ने मुझे चुप रहने को कहा था: आलिया

उस वक्त नवाज, मुंबई में थे, आलिया ने मुंबई जाकर उनके भाई की इस गंदी हरकत के बारे में बताया तो नवाज ने उनसे कहा कि उनका करियर अभी-अभी शुरू हुआ है ऐसे में इन बातों का उनके करियर पर असर पड़ सकता है इसलिए बेहतर होगा कि यह मसला घर में ही सुलझे, आलिया ने कहा कि नवाज की ओर कोई कदम ना उठने पर उनके देवर की गंदी हरकतें चालू ही रहीं। यही नहीं आलिया ने अपनी शिकायत में अपने सास-ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

'बेहतर होगा कि तुम चुप रहो क्योंकि अंजाम अच्छा नहीं होगा'

'बेहतर होगा कि तुम चुप रहो क्योंकि अंजाम अच्छा नहीं होगा'

आलिया ने अपने ससुर फैय्याजुद्दीन, अयाजउद्दीन और अपनी सास मेहरुनिसा पर गाली-गलौज करके धमकाने का आरोप लगाया है। आलिया ने कहा कि उन लोगों ने मुझे धमकी दी थी कि बेहतर होगा कि तुम चुप रहो क्योंकि अंजाम अच्छा नहीं होगा।

आलिया ने नवाजुद्दीन पर बदसलूकी का आरोप लगाया

आलिया ने नवाजुद्दीन पर बदसलूकी का आरोप लगाया

मालूम हो कि 18 मई को आलिया के वकील अभय सहाया ने कहा था कि नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया सिद्धिकी अब अपने पति से तलाक चाहती हैं, इसलिए उन्होंने उन्हें तलाक का नोटिस भेजा है और गुजारा भत्ता की मांग की है, लॉकडाउन की वजह से स्पीड पोस्ट काम नहीं कर रहा है इसलिए तलाक का नोटिस वॉट्सऐप और ईमेल किया गया है। आलिया ने नवाजुद्दीन पर बदसलूकी और दूसरों के सामने अपमान करने का आरोप लगाया है और ये भी कहा है कि उनके पति के कई अफेयर्स भी रहे हैं, मैंने मानसिक और शारीरिक काफी शोषण सहा है लेकिन अब मैं बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+