नवाज की पहली गर्लफ्रेंड ने फेसबुक पर निकाली भड़ास, बोलीं 'तुम्हारी गरीब सोच के कारण छोड़ा'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की किताब 'एन ऑर्डिनेरी लाइफ' जब से लॉन्च हुई है, तभी से विवादों में है। निहारिका सिंह के बाद अब उनकी पहली गर्लफ्रेंड सुनीता राजवर सामने आई हैं और उन्होंने नवाज पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने नवाज के बारे में लिखा कि उन्हें औरतों की इज्जत करनी नहीं आती।

मुंबई। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की किताब 'एन ऑर्डिनेरी लाइफ' जब से लॉन्च हुई है, तभी से विवादों में है। नवाज ने अपनी बायोग्रफी में अपनी लव-लाइफ पर खुलकर बात की है। उन्होंने कई एक्स-गर्लफ्रेंड्स का भी जिक्र किया है लेकिन उनकी ये बातें वो गर्लफ्रेंड्स ही नकार चुकी हैं। निहारिका सिंह के बाद अब उनकी पहली गर्लफ्रेंड सुनीता राजवर सामने आई हैं और उन्होंने नवाज पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने नवाज के बारे में लिखा कि उन्हें औरतों की इज्जत करनी नहीं आती और वो बेहद खराब इंसान हैं।

Nawazuddin Siddiqui, Sunita Rajwar

सुनीता से रिलेशनशिप को लेकर नवाज ने लिखी थी ये बातें

सुनीता से रिलेशनशिप को लेकर नवाज ने लिखी थी ये बातें

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी किताब में लिखा था कि सुनीता उनका पहला प्यार थीं। दोनों साथ में एनएसडी में पढ़े हैं लेकिन कभी दोनों की बात नहीं हुई। उन्होंने लिखा था, मौसम की पहली बारिश की तरह उनकी पहली मोहब्बत भी काफी खुशनुमा गुजर रही थी। वो अक्सर अपने प्यार के किस्से नवाज के घर की दीवारों पर कुरेदा करती थीं। दोनों की जिंदगी हंसी-खुशी बीत रही थी लेकिन फिर सुनीता ने उनसे ब्रेकअप कर लिया जिसके बाद वो आत्महत्या करने जा रहे थे।

सुनीता ने फेसबुक पोस्ट में नवाज को बताया झूठा

सुनीता ने फेसबुक पोस्ट में नवाज को बताया झूठा

नवाज ने लिखा था कि सुनीता ने उनसे इसलिए ब्रेकअप किया कि वो गरीब थे लेकिन सुनीता ने इन आरोपों को नकारा है। सुनीता ने कहा कि उन्होंने नवाज से ब्रेकअपन उनकी गरीबी के कारण नहीं, बल्कि उनकी गरीब सोच के कारण किया है। सुनीता ने फेसबुक पर एक लंबे-चौड़े पोस्ट में लिखा कि कैसे नवाज ने किताब में सभी झूठी बातें लिखी हैं। सुनीता ने कहा कि पहला झूठ तो यही है कि वो और नवाज कभी एनएसडी में नहीं मिले।

'हर बात पर हमदर्दी लेना चाहते हैं नवाज'

'हर बात पर हमदर्दी लेना चाहते हैं नवाज'

सुनीता ने आगे लिखा कि उन्होंने नवाज के घर की दीवारों पर कोई नाम नहीं उकेरा। नवाज साफ झूठ बोल रहे हैं। वो सिर्फ लोगों की हमदर्दी लेना चाहते हैं। 'नवाज़ हमेशा से Sympathy seeker रहे हैं, वो कोई एसी चीज़ नही छोड़ते जहां से सहानुभूती बटोरी जा सकती हो, कभी अपने रंग रूप को लेकर, कभी गरीबी को लेकर, कभी ये कहकर की वो वॉचमैन की नौकरी कर चुके हैं, जब की सच तो ये है कि उस वक्त उनका फैमली बैकग्राउंड मेरे फैमली बैकग्राउंड से अच्छा था।'

नवाज की 'गरीब सोच' के कारण छोड़ा

नवाज की 'गरीब सोच' के कारण छोड़ा

सुनीता ने कहा कि नवाज से ज्यादा वो स्ट्रगल कर रहीं थीं। नवाज के पास अपना घर था लेकिन वो तो अपनी दोस्त के घर रह रहीं थीं। सुनीता ने लिखा कि नवाज उनके सबंध की निजी बातें कॉमन फ्रेंड्स को बताते थे और उनका मजाक उड़ता थे। तभी सुनीता को नवाज की सच्चाई पता चल गई कि वो औरत के बारे में क्या सोचते हैं। सुनीता ने लिखा कि उन्होंने नवाज की गरीब सोच के कारण उन्हें छोड़ा था।

'औरतों की इज्जत करना नवाज को नहीं आता'

'औरतों की इज्जत करना नवाज को नहीं आता'

सुनीता ने लिखा, 'तुमने अपनी बायोग्राफी से साबित कर दिया कि मैं जिस नवाज को जानती थी तुम आज उससे ज्यादा गरीब हो। ना तुम्हे तब औरतों की इज्जत करनी आती थी और ना ही अब सीख पाए हो।' नवाजुद्दीन ने अपनी किताब में एक्ट्रेस निहारिका सिंह से अपने रिश्ते के बारे में भी बोला था। नवाज ने लिखा था कि वो निहारिका का केवल सेक्स के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

'मिस लवली' में निहारिका और नवाज ने किया था साथ काम

'मिस लवली' में निहारिका और नवाज ने किया था साथ काम

निहारिका के लिए नवाज ने सुजैन नाम की एक लड़की को धोखा दिया था लेकिन निहारिका के साथ भी उनका रिलेशन ज्यादा नहीं चला। उन्होंने लिखा था कि निहारिका को पता चल गया था कि वो उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। बतौर नवाज, 'मैं उसके घर जाता, सेक्स करता और वापस आ जाता।' किताब के बारे में निहारिका ने कहा था कि नवाज ने ये सब लिखने से पहले उनसे नहीं पूछा। और नवाज ने सारी बातें झूठ लिखी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+