26/11 पर नेवी का दावा: मजबूत आधार पर है समुद्री निगरानी
नयी दिल्ली। देश का दिल कही जाने वाली आर्थिक राजधानी मुंबई पर 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की यादें आज भी ताजा हैं। बुधवार को 26/11 की छठवीं बरसी थी। इस आतंकी हमले में मुंबई के साथ ही पूरा देश दहल गया था। बता दें कि इस हमले में 166 लोग मारे गए थे। यह प्रीप्लांड हमला मुंबई के मुख्य स्थानों में किया गया था।

नेवी ने दावा किया है कि वो पहले से बेहद मजबूत हो गये हैं। सेना का कहना है कि उनका कोस्ट गार्ड और अन्य केंद्र व राज्य एजेंसियों के साथ अच्छा सामजस्य भी हो गया है। नेवी के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने वनइंडिया से खास बातचीत में कहा कि जेओसी (Joint Operations Centres) पूरे तरह से किसी भी ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications