क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

साथी महिला अधिकारी के साथ छेड़खानी के आरोप में नौसेना का अधिकारी बर्खास्त

Google Oneindia News

नई दिल्ली। एक तरफ जहां दुनियाभर में भारतीय वायुसेना में छह महिला अधिकारियों की भर्ती की चर्चा हो रही है तो दूसरी तरफ नौसेना में कुछ ऐसे अधिकारी भी हैं जिसकी वजह से सेना को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ नौसेना अधिकारी पर अपनी दो महिला अधिकारियों के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है, जिसके बाद उसे सेवा से बर्खास्त करने का निर्देश दिया गया है।

harassment

दो महिलाओं के साथ छेड़खानी

नौसेना अधिकारी का इस्टर्न नेवल कमांड चेन्नई की जनरल कोर्ट मार्शल में सुनवाई हुई, जिसमे अधिकारी को दोषी पाया गया। कोर्ट में अधिकारी पर महिला को गलत तरह से छूने और पीछा करने का आरोप सही पाया गया। दो महिला अधिकारियों के साथ अलग-अलग मौके पर इस अधिकारी पर छेड़खानी का आरोप लगा। यह नौसेना का अधिकारी तमिलनाडु के परांडु नेवल बेस पर तैनात था। इसी जगह पर दो अन्य महिला अधिकारी भी तैनात थीं।

पत्नी से संबंध बेहतर नहीं

सूत्रों के अनुसार अधिकारी का अपनी पत्नी के साथ संबंध अच्छा नहीं है और उसपर आरोप है कि वह अपने साथ की एक महिला अधिकारी के साथ छेड़खानी करता है। महिला ने अधिकारी पर आरोप लगाया है कि वह उसे बेस में होने वाले कार्यक्रम के दौरान गलत तरीके से छूता है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक इस मामले का कोई चश्मदीद गवाह नहीं है और अधिकारी को गलत तरीके से फंसाया गया है।

महिला अधिकारियों को डांटा था

सूत्र का कहना है कि जब दोनों महिला अधिकारियों को अधिकारी ने जब निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करने के लिए डांटा था। अधिकारी को जब सजा सुनाई गई तो उसने इसपर आपत्ति जताई थी। गौरतलब है कि दूसरी बार इस तरह का मामला सामने आया है जब नेवी के डॉक्टर महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी करने के आरोप में कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें- एडवान्स किराया न देने पर महिला के साथ किया कुछ ऐसा कि आप हैरान रह जाएंगे

Comments
English summary
Navy officer sacked for harassing his two lady officer in Chennai. Officer raised the objection over the decision.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X