Navy Day 2022: अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजें शुभकामना संदेश, करें भारतीय नौसेना को सलाम

अगर आप में से जो लोग भारतीय नौसेना के किसी व्यक्ति को जानते हैं, तो उन्हें शुभकामना संदेश भेजकर इस खास मौके की बधाई दें और सलाम करें।

indian navy day 2022

Navy Day 2022: भारत की समुद्री बहुत विशाल है, जिसको सुरक्षित रखने का जिम्मा भारतीय नौसेना (indian navy) के ऊपर है। समुद्री सीमा को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय नौसेना अडिग खड़ी रहती है, जिससे कोई दुश्मन देश के अंदर दाखिल ना हो सके। नौसेना के इसी महत्व और उपलब्धियों को सलाम करने के लिए हर साल 04 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस (indian navy day) मनाया जाता है। इस दिन का ऐतिहासिक महत्व ही है। जी हां..यह दिन 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना के 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' की उपलब्धियों को याद करने के लिए भी मनाया जाता है।

4 दिसंबर के दिन ही भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान की नौसेना पर जीत दर्ज की थी। इस रीजन में पहली बार जहाज पर माकर करने वाली एंटी शिप मिसाइल से हमला किया गया था। इसलिए 4 दिसंबर की तारीख का भारतीय नौसेना में बहुत महत्व है। भारतीय नौसेना की बहादुरी को सलाम करने, लोगों को भारतीय नौसेना के बारे में जागरूक करने और उपलब्धियों के बारे में भी शिक्षित करने के लिए 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। अगर आप में से जो लोग भारतीय नौसेना के किसी व्यक्ति को जानते हैं, तो उन्हें शुभकामना संदेश भेजकर इस खास मौके की बधाई दें और सलाम करें।

भारतीय नौसेना दिवस के शुभकामनाएं संदेश:-

1- कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है।
हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिंदुस्तान के मान का है।...'हैप्पी इंडियन नेवी डे 2022'

2- जिनमें अकेले चलने के हौसले होते हैं,
एक दिन उन्हीं के पीछे काफिले होते हैं,
सेना है तो हम हैं।....नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

3- जिनके होठों पर हंसी और पांव में छाले होंगे,
हां वही लोग मेरे वतन के चाहने वाले होंगे।...नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

4- जल से लेकर थल और नभ तक, देश का मान बढ़ाने वाले वीर।
नौसैनिकों को हमारा नमन। ...नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

5- आज सलाम है उन वीरों को, जिनके कारण ये दिन आता है।
वो मां खुशनसीब होती है,जिनके बच्चो का बलिदान, देश के काम आता है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+