'सिद्धू पा जी कहां हैं?' पार्टी लॉन्च की तस्वीर से नवजोत सिंह गायब, क्या बीवी के फैसले पर नहीं हैं साथ?
पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई पार्टी बना ली है। उन्होंने 'भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी' (BRP) नामक अपनी नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की। कांग्रेस से 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' के लिए निष्कासित किए जाने के ठीक दो महीने बाद नवजोत कौर ने अपनी पार्टी का गठन किया है।
2027 की शुरूआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले, नवजोत कौन सिद्धू ने इस नई पार्टी के लॉन्च को "दैवीय हस्तक्षेप" से जन्मा "बहुप्रतीक्षित" राष्ट्रीय विकल्प बताया। उन्होंने घोषणा की है कि उनकी यह नई पार्टी पंजाब को फिर से उसका पुराना गौरव दिलाने के लिए समर्पित होगी, जो राज्य ने कथित तौर पर खो दिया है।

डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर एक तस्वीर साझा कर इस नई पार्टी के गठन की जानकारी दी। इस तस्वीर के बैकग्राउंड में 'भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी' का बैनर दिखाई दे रहा है लेकिन खास बात ये रही कि नवजोत कौर के पति और नेताा नवजोत सिंह सिद्धू इस तस्वीर या घोषणा से पूरी तरह नदारत रहे।
'सिद्धू पा जी कहां हैं?'
सोशल मीडिया पर ये तस्वीर पोस्ट होते ही यूजर्स ने नवजोत सिंह सिद्धू की गैरमौजूदगी पर तुरंत सवाल उठाए। यूजर्स पूछ रहे हैं कि "सिद्धू पा जी कहां हैं?" लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या नवजोत कौर ने ये निर्णय अपने पति सिद्धू की मर्जी के खिलाफ लिया है। वहीं कुछ यूजर जिससे राजनीतिक हलकों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
यूजर्स सिद्धू को पार्टी का मुख्य संरक्षक बनाने की दे रहे सलाह
एक यूजर ने कहा, यह पंजाब की राजनीति में बड़ी सेंध लगाएगा। नवजोत सिद्धू को मुख्य संरक्षक होना चाहिए। यह ऊंचे पदों पर पहुंचेगी और भविष्य में पंजाब में जो भी सरकार आएगी, उसमें यह शामिल होगी। दिल्ली और हरियाणा में इसका काफी असर रहेगा। वहीं कुछ यूसर्ज भविष्य में इस नई पार्टी के भाजपा में मर्ज हो जाने की बात कह रहे हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू किस पार्टी में हैं?
ध्यान देने वाली बात ये है कि नवजोत कौर के पति और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अभी भी कांग्रेस में हैं, हालांकि वे अधिकतर राजनीतिक रूप से निष्क्रिय बने हुए हैं। कांग्रेस से पहले सिद्धू भजापा में थे। वहीं अब जब पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अब जब उनकी पत्नी ने अपनी अलग पार्टी बना ली है तो लोग जानना चाह रहे हैं कि सिद्धू का अगला कदम क्या होगा, क्या आधिकारिक रूप से वो अपनी पार्टी में शामिल होंगे?
नवजोत कौर को कांग्रेस ने क्यों किया था निष्काषित?
सिद्धू की पत्नी एमबीबीएस और एमडी (स्त्री रोग एवं प्रसूति विज्ञान) हैं, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (स्वास्थ्य) रह चुकी हैं। कैंसर सर्वाइवर नवजोत कौर ने 2012 में भाजपा के टिकट पर अमृतसर पूर्वी सीट जीती थी। बाद में, 2017 के राज्य चुनावों से पहले वह अपने पति के साथ कांग्रेस में शामिल हुई थीं। 2025 में उन्होंने कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए आरोप लगाया था कि "जो ₹500 करोड़ का सूटकेस देता है" वही कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा बनता है, और उनके पति केवल मुख्यमंत्री पद मिलने पर ही सक्रिय राजनीति में लौटेंगे।












Click it and Unblock the Notifications