करतारपुर कॉरिडोर पर बोले नवजोत सिद्धू- इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा यह फैसला

नई दिल्ली। करतारपुर कॉरिडोर विकसित करने के मोदी सरकार के ऐलान पर कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की प्रतिक्रिया आई है। सिद्धू ने कहा कि मैं इस फैसले का स्वागत करता हूं। ये फैसला राजनीति से ऊपर है। मैं पाकिस्तान सरकार के कदम का भी स्वागत करता हूं। ये फैसला इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। दरअसल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण में जब नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान गए थे, उस समय करतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर चर्चाएं जोरों पर थी। हालांकि अब नरेंद्र मोदी सरकार ने इस मुद्दे पर अहम फैसला लिया है।

सिख श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा

सिख श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा

गुरु नानक जयंती से एक दिन पहले केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सिख श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा दिया गया। मोदी सरकार ने सिखों के लिए करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस पर पाकिस्तान से भी समर्थन की बात सामने आई है। इस फैसले के तहत गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक से करतारपुर साहिब कॉरिडोर की जगह का विकास होगा, साथ ही हेरिटेज कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसमें श्रद्धालुओं के लिए सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

सिद्धू बोले- ये फैसला राजनीति से ऊपर है

सिद्धू बोले- ये फैसला राजनीति से ऊपर है

केंद्र सरकार के इस फैसले का पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ये फैसला राजनीति से ऊपर है। मैं पाकिस्तान सरकार के कदम का भी स्वागत करता हूं। ये फैसला इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू पिछले दिनों पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में गए थे। वहां से लौटने के बाद सिद्धू ने कहा था कि पाकिस्‍तान के सेनाध्यक्ष ने उन्हें बताया कि गुरु नानकदेव के 550वें प्रकाशोत्‍सव पर पाक श्री करतारपुर साहिब मार्ग खोलने पर विचार कर रहा है। हालांकि, पाकिस्तान 2001 से कहता आया है कि अगर भारत भी चाहे तो वह इस कॉरिडोर को खोल सकता है।

सिख समुदाय के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन: सुखबीर सिंह बादल

सिख समुदाय के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन: सुखबीर सिंह बादल

करतारपुर कॉरिडोर विकसित करने के सरकार के ऐलान पर अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि सिख समुदाय के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। पीएम मोदी और कैबिनेट को इसके लिए धन्यवाद। इसका विकास प्रत्येक सिख की इच्छा थी। सिद्धू की भूमिका को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि सिद्धू कौन हैं? सिद्धू की इसमें कोई भूमिका नहीं है। दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने करतारपुर कॉरिडोर के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंध अच्छे होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+