नवजोत सिंह सिद्धू अब करेंगे ये काम, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- राजनीति नहीं, अब इस मंच पर दूंगा बहुत समय
Navjot Singh Sidhu News:पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलावर 29 अप्रैल को कहा था कि वे ''अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत करेंगे।'' अब आज बुधवार 30 अप्रैल को नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 'Navjot Sidhu official' नाम से यूट्यूब चैनल लॉन्च की घोषणा की है। अब वो एक मोटिवेशनल स्पीकर बनेंगे। नवजोत सिद्धू ने कहा कि, यह प्लेटफॉर्म उनके निजी जीवन, क्रिकेट, आध्यात्मिकता और बहुत कुछ के बारे में जानकारी देगा।
नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू कर रहा हूं। ये पहली बार है कि आत्मनिर्भर बनकर ये काम शुरू करने जा रहा हूं। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ''मेरे यूट्यूब चैनल पर आपको सबकुछ देखने को मिलेगा लेकिन यहां राजनीति तो बिल्कुल नहीं होगी। इस प्लेटफॉर्म पर मैं बहुत समय दूंगा।''

नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर में पत्रकारों से कहा कि वो अपने इस यूट्यूब चैनल पर जीवन से जुड़ी बातें और लाइफस्टाइल को दिखाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वो अपनी जिंदगी में क्रिकेट खेले, क्रिकेट मैचों की कमेंट्री की, कॉमेडी शो किए और राजनीति की...लेकिन इस बार वे कुछ नया ट्राई करने जा रहे हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू बोले- मैं राजनीति का एक रुपया भी घर लेकर नहीं आया
सिद्धू ने कहा, "यह चैनल आपको मेरे जीवन के बारे में सब कुछ बताएगा - क्रिकेट, आध्यात्मिकता, स्वास्थ्य, कॉमेडी, लाइफस्टाइल और प्रेरणा में मेरी यात्रा, सबकुछ बताएगा लेकिन राजनीति नहीं।"
उन्होंने यह स्पष्ट किया कि चैनल का कंटेंट उनके व्यक्तिगत अनुभवों और रुचियों पर केंद्रित होगा। सिद्धू ने कहा कि वह चैनल के जरिए लोगों से व्यक्तिगत स्तर पर जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मैंने कड़ी मेहनत और ईमानदारी से सब कुछ कमाया है - चाहे वह क्रिकेट हो, कमेंट्री हो या कॉमेडी शो। मैं राजनीति से कभी एक रुपया भी घर नहीं लाया।"
नवजोत सिंह सिद्धू के पोस्ट से BJP में शामिल होने की उठी थी चर्चा
नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलावर 29 अप्रैल को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए मैं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कल 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे अपने अमृतसर निवास स्थान 110 होली सिटी पर करूंगा। सभी पत्रकार आमंत्रित हैं।'' उनके इस पोस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि नवजोत सिंह सिद्धू फिर से कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने वाले हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू के पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर प्रतिक्रिया दे रहे थे। भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर एक यूजर ने लिखा था, ''नवजोत सिंह सिद्धू, भाजपा से तब से जुड़े हुए थे, जब कि बीजेपी प्रभावशाली नहीं थी, अमृतसर से कई बार जीते और नवजोत सिंह सिद्धू पहले नेता थे जो बीजेपी को अकेले पंजाब से लड़ने का सुझाव देते थे। नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस मे बहूत संतुष्ट नहीं है और निकट भविष्य मे कांग्रेस में कोई चमत्कार होता नहीं दिखता? ऐसे में नवजोत सिद्धू और बीजेपी दोनों को एक दूसरे की जरूरत है? सिद्धू अगर भाजपा में घर वापसी करते हैं तो यह भाजपा और सिद्धू दोनों के लिए फायदेमंद सौदा होगा?''
नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा से साल 2016 में इस्तीफा दिया था। उसके बाद वो 2017 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट सीट से चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस की सरकार में मंत्री भी बने थे। लेकिन फिर 2019 में उन्होंने ये पद छोड़ दिया था।
(ये लेख नवजोत सिंह सिद्धू के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अपडेट की जाएगी)












Click it and Unblock the Notifications