सिद्धू का हमला, 2014 की मोदी लहर अब आम आदमी के लिए कहर बन गई है

Recommended Video

    MP Election 2018 : Modi Government पर ये क्या बोल गए Navjot Sidhu | वनइंडिया हिंदी

    भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कैंपेन कर रहे पंजाब के मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। पाकिस्तान के दौरे पर आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा से गले मिलने को लेकर बीजेपी ने सिद्धू की काफी आलोचना की थी, जिसपर उन्होंने कहा कि वो गले मिलना तो रंग लाया। वो गले मिलना 15-16 करोड़ लोगों के लिए अमृत सिद्ध हुआ। बीजेपी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कम से कम वो राफेल डील तो नहीं थी।

    Navjot Sidhu attacks on pm modi during madhya pradesh elections campaign

    नवजोत सिद्धू ने पीएम मोदी पर व्यक्तिगत हमला बोलते हुए कहा कि 2014 की मोदी लहर अब आदमी के लिए कहर बन गई है, जहर बन गई है। जो विश्वास था नरेंद्र मोदी पर, वह चकनाचूर हो गया है। नरेंद्र मोदी केवल पूंजीपतियों की कठपुतली बन गए हैं। मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं और रैलियां कर रहे हैं।

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद सिद्धू विवादों में रहे हैं। इसके बाद से ही बाजेपी और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। उन्होंने मध्य प्रदेश चुनाव में प्रचार के दौरान बीजेपी सरकार पर किसानों के हित के लिए काम न करने का आरोप भी लगाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+