Video: पैराशूट में फंसकर समद्र में गिरे नौसेना अधिकारी, कैसे बची जान?
पूर्वी नौसेना कमान के ऑपरेशनल डेमोंस्ट्रेशन रिहर्सल के दौरान आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राम कृष्ण ब्रीच पर यह गड़बड़ी हुई। यह हादसा ऑपरेशनल डेमोंस्ट्रेशन रिहर्सल के दौरान हुआ। हालांकि अधिकारियों को सुरक्षित बचा लिया गया, वे सुरक्षित तट पर पहुंच गए। ऐसे में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
Recommended Video
घटना के वीडियो को सामने आया है, कैसे नौसेना अधिकारियों के साथ विमान में उतरते वक्त समुद्र में ये हादसा हुआ। वीडियो में देखा जा सकत है कि एक अधिकारी राष्ट्रीय ध्वज के साथ नीचे उतर रहा है और दूसरे अधिकारी का पैराशूट फंस गया है। दोनों अधिकारी तेजी से ऊंचाई खो बैठे और नीचे उतरने पर नियंत्रण नहीं रख सके और किनारे पानी में गिर गए।

कैसे बची जान?
नौसेना की एक नाव उस स्थान के करीब मौजूद थी जहां दोनों अधिकारी गिरे थे और उन्होंने उन्हें सुरक्षित बचा लिया। रिहर्सल देखने के लिए कई लोग समुद्र तट पर मौजूद थे। एक्स पर एक वीडियो पोस्ट शेयर करते हुए लिखा गया, "भारतीय नौसेना मार्कोस ठीक हैं। उनके पैराशूट उलझ गए थे, लेकिन एक दूसरे से टकराए नहीं। समद्र में रेस्क्यू बोट पास में ही मौजूद थीं और मौके पर पहुंच गईं जहां वे गिरे थे।"
कल होगा मुख्य प्रदर्शन
नौसेना की पूर्वी कमान के ऑपरेशनल डेमोंस्ट्रेशन का मुख्य प्रदर्शन शनिवार को होगा। ऑपरेशनल प्रदर्शन में युद्धपोतों, पनडुब्बियों, विमानों, नौसेना बैंड और समुद्री कमांडो (MARCOS) के प्रदर्शन सहित गतिविधियों की एक रोमांचक और बड़े करीने से कोरियोग्राफ की गई श्रृंखला के माध्यम से भारतीय नौसेना की अत्याधुनिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications