National Safety Day 2023: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस, जानिए क्या है इसका इतिहास

National Safety Day 2023: भारत में हर साल राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 4 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन सुरक्षा मुद्दों को लेकर जागरूकता फैलाया जाता है। इस दिन सुरक्षा उपायों के बारे में लोगों को बताया जाता है।

National Safety Day 2023

National Safety Day 2023: भारत में हर साल 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा उपायों को उजागर करना होता है। इस दिन लोगों को सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया जाता है। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस सुरक्षा प्रोटोकॉल के महत्व पर जोर देता है जो हजारों लोगों की जान बचाने में मदद करता है। इस दिन का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और लोगों को सुरक्षा मानदंडों के बारे में शिक्षित करना है। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक पहल है।

4 मार्च भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत का भी प्रतीक माना जाता है। राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह हर साल 4 से 10 मार्च तक मनाया जाता है। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 1966 में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना की भी याद दिलाता है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद एक गैर सरकारी संगठन है जो सड़क सुरक्षा, मानव स्वास्थ्य सुरक्षा और पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में जागरूकता बढ़ाने का काम करता है।

जानिए राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के इतिहास के बारे में?

1 मार्च 1966 को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना की गई थी। श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने 4 मार्च 1966 को एक गैर-लाभकारी, स्व-वित्तपोषित निकाय के रूप में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना की थी। पहली बार राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की शुरुआत 1972 में की गई थी। नेशनल सेफ्टी काउंसिल को 1950 के बॉम्बे पब्लिक ट्रस्ट एक्ट के तहत पब्लिक ट्रस्ट के रूप में 2000 में रजिस्ट्रेशन किया गया था।

जानिए राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2023 की थीम?

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2023 की थीम "Our Aim - Zero Harm" है। ये थीम समाज की सुरक्षा के महत्व को दर्शाता है। इस अवसर का मकसद जितना संभव हो उतना नुकसान कम करना है। हर साल राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस को एक नई थीम के साथ मनाई जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+