National Parents Day: क्या है पेरेंट्स डे का इतिहास और महत्व? इसलिए मनाया जाता है ये खास दिन

Global day of parents: मां बाप के होने और उनके प्यार के महत्व को समझने के लिए ही हर साल भारत में 1 जून को पेरेंट्स डे मनाया जाता है। इस दिन को कई तरीकों से खास बनाया जा सकता है।

National Parents Day 2023

Parents day: अगर भगवान के बाद किसी को दूसरा दर्जा मिलता है तो वो हैं मां-बाप। माता-पिता जिंदगी में बहुत अहम होते हैं। दुनिया का कोई भी इंसान हो, उसे माता पिता के प्यार की जरूरत हमेशा ही होती है। ऐसे में पैरेंट्स डे के मौके पर आपको बताते हैं कि इसकी शुरुआत कब और कैसे हुई।

कब हुई थी शुरुआत?
नेशनल पेरेंट्स डे मनाने की शुरुआत 8 मई 1973 को दक्षिण कोरिया में हुई थी। वहीं इस दिन को आधिकारिक तौर पर अमेरिका में 1994 में शुरू किया गया। ये दिन अलग-अलग देशों में अलग-अलग दिन मनाया जाता है।

क्यों मनाया जाता है पेरेंट्स डे?
अब बात करते हैं पेरेंट्स डे को मनाने के पीछे के मकसद की। पेरेंट्स बचपन से ही बच्चों की रीढ़ होते हैं। माता-पिता भगवान की तरह होते हैं। उनसे ज्यादा केयर या परवाह हमारी कोई कर ही नहीं सकता। वक्त चाहे अच्छा हो या फिर बुरा, मां बाप हमेशा साथ रहते हैं। इसलिए इस दिन के महत्व को समझने के लिए पेरेंट्स डे हर साल मनाया जाता है।

मां-बाप को ऐसे कर सकते हैं खुश
अगर आप भी पेरेंट्स डे के मौके पर अपने मां-बाप के लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो उन्हें कहीं बाहर लेकर जा सकते हैं। इसके साथ ही अपने मां-बाप को कोई प्यारा सा सरप्राइज भी दे सकते हैं। पिकनिक मनाने का आइडिया भी बुरा नहीं है। इसके साथ ही उनके जरूरत की कोई चीज उन्हें तोहफे में भी दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+