Green tribunal: 'आसाराम अब आश्रम गिराकर उस पर एक हजार पेड़ लगा दो'

नई दिल्ली। बलात्कार के आरोप में जोधपुर जेल में बंद आसाराम के दिल्ली के करोलबाग स्थित आश्रम पर बुलडोजर चलने वाला है। जानकारी के मुताबिक नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोपी आसाराम के दिल्ली के करोलबाग में स्थित आश्रम को अवैध करार दिया है। न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार ने दिल्ली सरकार औऱ पुलिस आदेश दिया है कि आसाराम के करोलबाग आश्रम को तोड़ दिया जाए।

court

नगर निगम ने भी जारी किया था नोटिस

दिल्ली नगर निगम ने पिछले साल सितम्बर में कथित भूमि अतिक्रमण के लिए आश्रम को नोटिस भेजा था। आसाराम का यह आश्रम करीब आठ सौ एकड़ भूमि पर बनाया था। जानकारी के मुताबिक जिस जगह पर आसाराम का आश्रम बना हुआ है वहां पर निर्माण करने की अनुमित नहीं है। वन विभाग ने वहां कोई निर्माण करने पर रोक लगा रखी है।

आसाराम को पेड़ लगाने का खर्चा भी उठाना होगा

न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार ने आदेश दिया है कि करोलबाग आश्रम को गिराने के बाद वहां पर एक हजार पेड़ लगाए जाएंगे। आसाराम के लिए चौंकाने वाली बात तो यह है कि आश्रम की जगह पर जो एक हजार पेड़ लगाए जाएंगे। उसका खर्चा भी आसाराम को ही उठाना पड़ेगा। यानी आश्रम भी गया और पैसा भी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+