भाजपा और पीडीपी नेताओं के रिश्तों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक का विवादित बयान

नई दिल्ली। नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक अकबर लोन ने कहा है कि बीजेपी और पीडीपी के नेता गाय और सुअर का मांस एक साथ मिलकर खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों और कश्मीर के लोगों को बीजेपी और पीडीपी का बहिष्कार करना चाहिए, क्योंकि ये दोनों ही एक सिक्के के दो पहलू हैं। अकबर लोन ने जम्मू-कश्मीर में बीजेपी-पीडीपी वाली गठबंधन की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने सूबे के लोगों के साथ धोखा किया है। नेशनल कांफ्रेंस के नेता अकबर लोन गुरुवार को बांडीपोरा में पार्टी की एकदिवसीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

BJP, PDP, Kashmir, jammu kashmir, NC MLA Akbar Lone, नेशनल कॉन्फ्रेंस, जम्मू कश्मीर

उन्‍होंने कहा कि पीडीपी ने पहले बीजेपी के खिलाफ वोट मांगे लेकिन बाद में पार्टी ने आरएसएस को ज्‍वाइन कर लिया। उन्‍होंने साफ कहा कि पीडीपी या बीजेपी ज्‍वाइन करने वाले इस्‍लाम से खारिज हो जाएंगे। ऐसा पहली बार नहीं है जब अकबर लोन ने कोई विवादित बयान दिया हो। इससे पहले उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि जिन लोगों ने आरएसएस और बीजेपी के साथ हाथ मिलाया है, वो मुस्लिम नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+