राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस के बीच मुकाबला नहीं

जम्मू| नेशनल कांफ्रेंस सात फरवरी को जम्मू एवं कश्मीर में राज्यसभा की चार सीटों के लिए होने वाले चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार गुलाम नबी आजाद का समर्थन करेगी। यह फैसला नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच मंगलवार शाम नई दिल्ली में हुई बैठक के बाद किया गया।

National Conference, Congress decide to pitch common candidate for Rajya Sabha polls

नेशनल कांफ्रेंस सज्जाद अहमद किचलू और नासिर अस्लम वानी को अन्य दो सीट से खड़ा करेगी। सूत्रों के अनुसार, आजाद की जीत के लिए नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस मिलकर सिर्फ तीन सीटों पर ही उम्मीदवार खड़ी करेगी।

भाजपा और पीडीपी भी चुनाव में एक दूसरे के खिलाफ खड़ी नहीं होगी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी दो उम्मीदवारों-चंद्र मोहन शर्मा और शमशेर सिंह के नाम की घोषणा की है, जबकि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने अन्य दो सीटों से नाजिर अहमद लावे और फयाद अहमद मीर को खड़ा किया है।

विधानसभा के 87 सदस्य राज्यसभा चुनाव में मतदान करेंगे।

विधानसभा में पीडीपी के 28, भाजपा के 25, नेशनल कांफ्रेंस के 15, कांग्रेस के 12 विधायक हैं, जबकि दो सज्जाद लोन की पार्टी पीपुल्स कांफ्रेंस के और पांच निर्दलीय हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+