National Bae Day: आज का दिन गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड के लिए क्यों है खास?
National Bae Day हर साल 10 जून को मनाया जाता है। ये दिन ज्यादातर सोशल मीडिया चर्चित है। इस दिन को आप अपने लवर्स, गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड या फिर दोस्तों के साथ सेलिब्रेट कर सकते हैं।

Happy National Bae Day 2023: आज का दिन यानी 10 जून गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड के लिए बहुत खास है क्योंकि आज 'नेशनल बेय डे' है। ये दिन आपके जीवन के सबसे खास व्यक्ति के लिए होता है। हालांकि ये कोई ऑफिशियल डे नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक ये दिन सिर्फ इंटरनेट पर बनाया जाता है।
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के मुताबिक 'बेय' का अर्थ गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड या फिर प्रेमी या प्रेमिका को संदर्भित करता है। बेबी या बेब जैसे शब्दों के लिए भी आप 'बेय' शब्द का इस्तेमाल करते हैं।
मौटे तौर पर समझे तो 'बेय' शब्द का इस्तेमाल आप उन सभी लोगों के लिए कर सकते हैं, जिन्हें आप प्यार करते हैं। कई लोगों का ये भी मानना है कि 'बेय' शब्द बेबी या बेब का वर्जन है।
अगर आपके जीवन में कोई खास व्यक्ति नहीं है, तो ये दिन आप अपने सबसे अच्छे दोस्त या उन लोगों के साथ सेलिब्रेट कर सकते हैं, जो आपकी जिंदगी मायने रखते हैं।
National Bae Day: क्या है इस दिन का इतिहास और कब से मनाया जा रहा है...?
Bae शब्द लगभग एक दशक पहले 2013 और 2014 में सोशल मीडिया पर आया था। ये शब्द हिप-हॉप R&B लिरिक्स की बदौलत युवाओं में काफी लोकप्रिय हुआ। इस शब्द का इस्तेमाल सबसे ज्यादा युवा करते हैं। इसे ज्यादातर अलग-अलग सोशल नेटवर्किंग साइटों पर देखा जाता है। टीनएजर्स भी इसका इस्तेमाल खूब करते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक 2013 में एक लेक्सिकोग्राफर ग्रांट बैरेट ने अमेरिकन डायलेक्ट सोसाइटी के वर्ड ऑफ द ईयर के लिए bae शब्द को नामांकित किया था। Bae शब्द इस्तेमाल सिंगर फैरेल विलियम्स ने भी अपने गाने 'Come Get It Bae.' में किया था। इस गाने के बाद भी ये शब्द काफी फेमस हुआ।
कैसे करें इस दिन को सेलिब्रेट
- अगर आप शादीशुदा हैं या किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो आप अपने पार्टनर के साथ ये दिन सेलिब्रेट कर सकते हैं।
-अगर आप किसी रिश्ते में नहीं है और आपका किसी पर क्रश है तो आप इस दिन अपनी भावनाओं का इजहार कर सकते हैं। आप सामने वाले को बता सकते हैं कि आपके लिए वो कितना मायने रखते हैं।
-इस दिन आप कैंडल-लाइट डिनर, पार्टी, पिकनिक या फिर कहीं बाहर हॉलीडे पर जा सकते हैं।
-आप अपने पार्टनर या दोस्त को गिफ्ट भी दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications