आजाद भारत का पहला आतंकी हिंदू था, अभिनेता कमल हासन बोले

Recommended Video

    Kamal Haasan का विवादित बयान, कहा Hindu था Free India का पहला आतंकवादी | वनइंडिया हिंदी

    चेन्‍नई। साउथ के सुपरस्‍टार और हाल ही में अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बनाने वाले कमल हासन ने तमिलनाडु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया। हासन ने कहा कि यहां पर मुसलमान मौजूद हैं, मैं इसलिए ऐसा नहीं बोल रहा हूं। लेकिन आजाद भारत में पहला आतंकवादी हिंदू ही था, जो कि नाथूराम गोडसे था। आपको बता दें कि तमिलनाडु के अरवाकुरिची विधानसभा क्षेत्र में 19 मई को उप चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए कमल हासन अपने उम्मीदवार एस. मोहनराज के पक्ष में वोट मांग रहे थे।

    मैं इसलिए कह रहा क्‍योंकि मैं महात्‍मा गांधी की प्रतिमा के सामने खड़ा हूं

    मैं इसलिए कह रहा क्‍योंकि मैं महात्‍मा गांधी की प्रतिमा के सामने खड़ा हूं

    मक्कल निधि मय्यम चीफ कमल हासन ने अपने उम्मीदवार के लिए प्रचार के दौरान कहा कि पहला हिंदू आतंकवादी नाथूराम गोड़से था। वहीं से आतंकवाद की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि मैं इसलिए यह नहीं कह रहा हूं क्योंकि यह मुस्लिम बहुल इलाका है। मैं इसलिए यह कह रहा हूं क्योंकि गांधी की प्रतिमा सामने है।

    मैं गांधी का ग्रेट ग्रांडसन हूं, न्‍याय के लिए आया हूं

    अपने संबोधन में कमल हासन ने कहा कि मैं गांधी का ग्रेट ग्रांडसन हूं। मैं यहां उनकी हत्या के लिए न्याय मांगने आया हूं। मेरे दिल को चोट पहुंची है और मैं कहना चाहता हूं कि मैं सच्चा भारतीय हूं और कोई भी सच्चा भारतीय चाहेगा कि देश में शांति बने रहे और देश में समानता रहे।

    इस चुनाव में हिंदू आतंकवाद का मुद्दा चरम पर है

    इस चुनाव में हिंदू आतंकवाद का मुद्दा चरम पर है

    गौरतलब है कि इस चुनाव में हिंदू आतंकवाद का मुद्दा अपने चरम पर है। जब भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से मालेगांव आतंकी ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को टिकट दिया, तो विपक्षी पार्टियों ने इस पर सवाल खड़े कर दिए। विपक्ष के सवाल उठाने के बावजूद बीजेपी इस मुद्दे पर आक्रमक ही रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत पूरी बीजेपी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा और उनपर हिंदुओं को अपमानित करने का आरोप लगाया। रविवार को ही इंदौर जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि इन (कांग्रेस) लोगों ने भगवा पर आतंकवाद का दाग लगाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+