मेरठ वाले डॉ. नसीम जैदी होंगे नई मुख्य चुनाव आयोग आयुक्त
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) चुनाव आयुक्त डॉ. नसीम जैदी देश के अगले मुख्य चुनाव आयोग आयुक्त होंगे। वे 1972 बैच के आईएएस अफसर हैं। वे मेरठ के रहने वाले हैं। मेरठ कालेज में पढे हैं।

कई राज्यों में चुनाव
उनकी इस पद पर पहले से तय थी। उनके कार्यकाल में आगामी समय में बिहार और पश्चिम बंगाल विधानसभाओं के चुनाव होने हैं। उनके बड़े भाई कुछ साल पहले तक दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त होते थे।
19 अप्रैल को संभालेंगे नया पद
मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त श्री हरिशंकर ब्रह्मा 18 अप्रैल, 2015 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके बाद डॉ. नसीम जैदी 19 अप्रैल, 2015 से मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार ग्रहण करेंगे। नसीम जैदी कुछ साल पहले तक एविएशन मंत्रालय में सचिव भी थे। वे बेहद धाकड़ किस्म के अफसर माने जाते हैं। कई भाषाओं को जानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications