Naseeruddin on Muslims:'सानिया मिर्जा की स्कर्ट की लंबाई छोड़‍िए', नसीरुद्दीन शाह की मुस्‍ल‍िमों को दो टूक

Naseeruddin on Muslims: 'ह‍िजाब' का मुद्दा अक्‍सर व‍िवादों से घ‍िरा रहा है। राजनेता से लेकर अभ‍िनेता तक, इस मसले पर बोलने से बचते हैं। लेक‍िन, बेबाकी से अपनी राय पेश करने वाले अभ‍िनेता नसीरुद्दीन शाह ने अपने एक इंटरव्‍यू में इस मसले पर रोशनी डाली है।

साथ ही टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का भी ज‍िक्र भी क‍िया है। इतना ही नहीं, शाह ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और मुस्‍ल‍िम समुदाय को लड़कियों के कपड़ों पर भी ट‍िप्‍पणी की है। आइए जानते हैं क्‍या बोले?

sania mirza skirt

73 वर्षीय नसीरुद्दीन ने मुस्लिम समुदाय के भाईचारे से जुड़े मुद्दों पर भी जोर दिया और कहा क‍ि मदरसे, हिजाब या सानिया मिर्जा की स्कर्ट की लंबाई के बजाय शिक्षाप्रद, ज्ञानवर्धक और आधुनिक विचारों पर बात होनी चाहिए। शाह ने यह भी कहा क‍ि मुस्लिम समुदाय को लड़कियों के कपड़ों के बजाय शिक्षा और आधुनिक विचारों पर ध्यान देना चाहिए।

नसीरुद्दीन शाह के व‍िवाद‍ित बयान?
'द केरल स्टोरी' को लेकर कहा कि इसकी कामयाबी समाज के लिए खतरनाक संकेत है और इसे नाजी जर्मनी से तुलना की। उन्होंने इसे 'प्रोपगेंडा' बताया था। इसके अलावा, एक अन्य विवाद में शाह ने कहा कि आजकल पढ़े-लिखे लोगों के दिमाग में मुसलमानों के प्रति नफरत भरी जा रही है। इस बयान पर भी काफी विवाद हुआ था।

'पीएम मोदी को टोपी पहने देखना है'
अपने इंटरव्‍यू में शाह ने कहा क‍ि वह किसी दिन प्रधानमंत्री मोदी को टोपी पहने देखना चाहेंगे। इसे एक इशारा बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे मुसलमानों को यह संदेश मिलेगा कि मोदी को उनसे कोई दुश्मनी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+