बुलबुले में फंसा एक टिमटिमाता बड़ा तारा, नासा ने खूबसूरत फोटो शेयर कर बताई खासियत

नई दिल्‍ली, 20 जुलाई। अंतरिक्ष पर हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिक धरती पर बैठकर अंतरिक्ष में नजर आने वाले नजारों और गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। नासा लगातार अंतरिक्ष की खूबसूरत तस्‍वीरों को कैप्‍चर करके दुनिया भर को चकित कर रहा है। एक बार फिर नासा ने हमारी आकाशगंगा की बेहद खूबसूरत तस्‍वीर शेयर की है। जिसमें बुलबुलों के अंदर एक विशाल तारा नजर आ रहा है। इस खूबसूरत तस्‍वीर को देखकर हर कोई आश्‍चर्य कर रहा है।

बुलबुले के अंदर फंसा एक विशाल तारा

बुलबुले के अंदर फंसा एक विशाल तारा

बता दें 1990 में हबल स्पेस टेलीस्कोप लॉन्‍च हुआ था, इस टेलीस्‍कोप ने लगातार अंतरिक्ष की खूबसूरत तस्‍वीरों को लेकर हमेशा मनुष्‍य को चौका दिया और आकाशगंगा के सुंदर नजारे से दुनिया को रूबरू करवाया। लेकिन हबल स्पेस टेलीस्कोप कुछ दिनों से कंप्यूटर में खराबी आने से यह डाउन हो गया था। लेकिन ये बेहतरीन टेलिस्कोप अब एक बार फिर से चालू हो गया है। नासा के वैज्ञानिकों ने इस सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए अकाशगंगा की दुर्लभ वस्‍तुओं में शामिल एक तस्‍वीर को शेयर किया है। ये छवि 2016 में ली गई थी जिसमें बुलबुले के अंदर एक विशाल तारा नजर आ रहा है।

नासा को मिली ये कामयाबी

नासा को मिली ये कामयाबी

नासा द्वारा इंस्‍टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो को देखकर हर कोई हैरान है। नासा ने ये फोटो शेयर करते हुए पोस्‍ट में लिखा "हबल को हाल ही पेलोड कंप्यूटर के साथ एक समस्या हा गई थी जिसके माध्‍यम से वो अंतरिक्ष यान पर विज्ञान उपकरणों को नियंत्रित और समन्वयित करता है। आज, समस्या की भरपाई के लिए टीमों ने सफलतापूर्वक बैकअप हार्डवेयर बना लिया है। उपकरणों के कुछ प्रारंभिक अंशांकन के बाद, यह सामान्य विज्ञान संचालन को फिर से शुरू करेगा। "

नासा ने तारे और बुलबुले के बारे में बताई ये खासियत

नासा ने तारे और बुलबुले के बारे में बताई ये खासियत

नासा ने इस पोस्‍ट में बुलबुले के अंदर फंसे विशाल तारे के बारे में बताते हुए लिखा " इस बबल नेबुला के अंदर जो तारा नजर आ रहा है वो हमारे सूर्य की तुलना में एक लाख गुना अधिक चमकदार और शक्तिशाली गैसीय बहिर्वाह उत्‍पन्‍न करता है, जिसकी गति चार मिलियन मील प्रति घंटे से अधिक होती है। तारा जिस दर से ऊर्जा खर्च कर रहा है, उसको देखकर वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि 10 से 20 मिलियन वर्षों में यह सुपरनोवा के रूप में फट जाएगा और बुलबुला एक सामान्य भाग्य के आगे झुक जाएगा ।

यूजर्स ने दिया ये रिएक्‍शन

नासा द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो को यूजर्स जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। किसी ने इसे सुंदर बताते हुए लिखा, "यह सुंदर है।" तो दूसरे यूजर्स ने लिखा, वाह बिल्कुल आश्चर्यजनक। लोग अंतरिक्ष के अंदर के इस नजारे को देखने के लिए अचंभित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+