क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

2024 में पहली बार महिला एस्ट्रोनॉट को चांद पर भेजेगा NASA, लैंडिंग सिस्टम पर काम शुरू

Google Oneindia News

नई दिल्ली: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 2024 तक एक महिला और एक पुरुष के दल को चांद पर भेजने की योजना बनाई है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। साथ ही इस प्रोजेक्ट के लिए तीन बड़ी कंपनियों को चुन लिया गया है। अनुमान के मुताबिक नासा तीनों कंपनियों को इस प्रोजेक्ट के लिए 1.79 बिलियन डॉलर का भुगतान करेगी। इससे पहले चंद्रमा पर खोज के लिए भारत की ओर से इसरो ने चंद्रयान-2 मिशन लांच किया था, जोकि फेल हो गया था।

nasa

नासा के मुताबिक लैंडर के डिजाइन और निर्माण के लिए तीन कंपनियों का चयन कर लिया गया है। जिसमें अंतरिक्ष कंपनी स्पेस एक्स, ब्लू ओरिजिन और डायनेटिक्स शामिल हैं। इसमें दो कंपनियां जाने माने अरबपति एलन मस्क और जेफ बेजोस की हैं। नासा के प्लान के मुताबिक प्रोजेक्ट की अहम जिम्मेदारी इन कंपनियों को दी गई है। यही कंपनियां लैंडिंग सिस्टम को डिजाइन करेंगी। जिसके लिए इन्हें 10 महीने के अंदर 1.79 बिलियन डॉलर का भुगतान किया जाएगा। इसमें सबसे ज्यादा भुगतान ब्लू ओरिजिन कंपनी को होगा।

इससे पहले अमेरिका ने दिंसबर 1972 में अपोलो मिशन लांच किया था। इस मिशन के तहत पहली बार अमेरिका ने चांद पर इंसान को भेजा था, तब नील आर्मस्ट्रॉन्ग ने चांद पर पहली बार कदम रखा था। वहीं अब नासा एक महिला अंतरिक्ष यात्री को चांद पर भेजने की योजना बना रहा है। अगर सब कुछ सही रहा तो 2024 में एक पुरुष और एक महिला को चांद की सतह पर उतारा जाएगा।

Comments
English summary
NASA next moon mission in 2024, Three big companies will make a landing system
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X