चंद्रयान-3 की सफलता के बाद ISRO और NASA मिलकर इस बड़े प्रोजेक्ट पर कर सकते हैं काम!
NASA and ISRO: नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) नासा के प्रमुख बिल नेल्सन ने हाल ही में भारत का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष मिशन पर भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका अंतरिक्ष में एक साथ कई काम कर सकते हैं। जिसके बाद ये कहा जा रहा है कि इसरो और नासा बहुत जल्द मिलकर एक साथ स्पेस स्टेशन (space station) बना सकते हैं।
नासा चीफ बिल नेल्सन ने यह भी कहा है कि, अगर इसरो खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने का फैसला लेता है तो नासा भारत का साथ देने केो लिए तैयार है। चीफ बिल नेल्सन ने नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा आयोजित सम्मेलन में ये बात कही।

इसके अलावा बिल नेल्सन ने खुलासा किया कि अमेरिका और भारत आने वाले सालों के अंत तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री भेजने के संबंध में चर्चा कर रहे हैं।
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के मुताबिक, नासा और इसरो के सहयोग की संभावना के बारे में पूछे जाने पर बिल नेल्सन ने कहा है कि, ''हम इसरो द्वारा निर्धारित अनुसार अंतरिक्ष यात्रियों का चयन करेंगे, और नासा यहां कोई चयन नहीं करेगा। इसमें इसरो की पूरी इच्छा चलेगी।''
बिल नेल्सन ने आश्वासन दिया कि अगर भारत ने रुचि दिखाई तो अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी निश्चित रूप से भारत के साथ सहयोग करेगी। नेल्सन ने पुष्टि की है कि, "अगर भारत हमारे साथ सहयोग करना चाहता है, तो हम उनका साथ देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लेकिन यह निर्णय भारत पर निर्भर है।"
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में आशा व्यक्त की है कि इसरो 2035 तक एक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की दिशा में काम करेगा और 2040 तक चंद्रमा पर एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को उतारने का लक्ष्य है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications