MP News: लाड़ली बहनों को इस माह से मिलेंगे ₹1500, अब तक ₹44 हजार करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण

मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में, 1.26 करोड़ से अधिक महिलाओं को ₹1500 प्रदान करती है, जो आर्थिक स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देती है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में नारी सशक्तिकरण का अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 12 नवम्बर को सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एक करोड़ 26 लाख से अधिक महिलाओं को बढ़ी हुई राशि ₹1500 उनके खातों में अंतरित की जाएगी|

Ladli Bahna Yojana Empowers Women in Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वादा निभाते हुए प्रत्येक लाभार्थी बहन के खाते में ₹1500 की राशि भेजने की शुरुआत की है। बहनों ने इस पहल पर आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ठीक वैसे ही उनका ध्यान रख रहे हैं जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बहन सुभद्रा का रखा था।

जून 2023 से अक्टूबर 2025 तक 29 किस्तों में नियमित आर्थिक सहायता दी गई। रक्षा बंधन पर अगस्त 2023, 2024, और 2025 में ₹250 की विशेष राशि प्रदान की गई। अब तक ₹44,917.92 करोड़ की राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है।

जिला

लाभार्थी महिलाएँ

इंदौर

4,40,723

सागर

4,19,903

रीवा

4,03,182

छिंदवाड़ा

3,90,311

धार

3,82,417

जबलपुर

3,81,848

बालाघाट

3,47,816

उज्जैन

3,40,203

मुरैना

3,33,821

भोपाल

3,09,020

ग्वालियर

3,05,969

महिलाओं की भूमिका और प्रभाव

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त किया है, बल्कि उन्हें बैंकिंग प्रणाली से जोड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया है। महिलाएं इस राशि का उपयोग दैनिक आवश्यकताओं, बच्चों की शिक्षा, और छोटे व्यापार के लिए कर रही हैं। योजना का प्रभाव अब प्रदेश के हर कोने में देखा जा सकता है — गाँवों से लेकर शहरों तक महिलाएं "आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश" के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+