नरेंद्र मोदी की चाहत- 2040 तक रहे कांग्रेस मुक्त भारत!

नई दिल्‍ली। 2014 में भारतीय जनता पार्टी का एक ही नारा था, "कांग्रेस मुक्त भारत!" लेकिन कब तक? इसका जवाब किसी के पास नहीं था। हां अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में झांक कर देखें, तो वो चाहते हैं कि भारत कम से कम 2040 तक कांग्रेस मुक्त रहे। हालांकि जब उनके मुंह से यह बात निकली, तो उसके अगले ही पल में उन्‍होंने कहा कि वो मजाक कर रहे हैं।

Narendra Modi with Vaishali

अगर पीएम के इस मजाक को गंभीरता से लिया जाये, तो कई बातें उभर कर सामने आती हैं। और सभी बातें यही कहती हैं कि मोदी 2040 तक पीएम बने रह सकते हैं। तो चलिये जानते हैं कि यह कैसे संभव है।

1. भाजपा की राज्‍यों पर जीत

अगर दिल्ली और बिहार को छोड़ दें, तो भाजपा ने 2014 के बाद लगातार राज्‍य विधानसभाओं में जीत दर्ज की है। यहां कितने राज्‍य जीते इससे कहीं ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण है केरल में खाता खोलना और असम में पूर्ण बहुमत।

पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों को दी खुली छूट

अगर 2017 में भाजपा ने यूपी में फतह हासिल कर ली, तो 2019 में भाजपा को जबरदस्त फायदा मिलेगा। और 2021 आते-आते अगर भाजपा ने यूपी की तस्वीर बदल दी, तो उसके बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को सफलता मिल सकती है।

2. पीएम मोदी की उम्र

वर्तमान में नरेंद्र मोदी की उम्र 65 वर्ष है। तो 2040 तक वो इतनी ही फुर्ती से काम कर पायेंगे या नहीं, यह सवाल आपके जहन में जरूर उठा होगा। लेकिन जवाब साधारण है। मनमोहन सिंह ने जब प्रधानमंत्री पद छोड़ा था, तब उनकी उम्र 80 के ऊपर थी। और 2040 में मोदी की उम्र 89 होगी। यानी तब भी वे प्रधानमंत्री पद को संभाल सकेंगे।

3. टीम के अन्य सदस्यों को मौका

मोदी ने टाइम्‍स नाउ को दिये गये इंटरव्यू में कहा कि विदेश मंत्रालय हो या रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय हो या कोई अन्‍य मंत्रालय, हम सभी टीम बनाकर काम करते हैं। 2040 तक अपना सफर जारी रखना है तो इस टीम को निरंतर काम करते रहना होगा। वो तो होगा, लेकिन टीम में कोई फूट नहीं आये, इसके लिये अन्‍य काबिल सदस्‍यों को भी मौका देना होगा। अन्‍यथा टीम बिखर जायेगी।

4. घोटाला नहीं होना चाहिये

मोदी सरकार में पिछले दो सालों में किसी भी घोटाले की खबर नहीं आयी है। लेकिन कब कौन सा घोटाला उजागर हो जाये, किसी को नहीं पता। अगर वाकई में 2040 तक भाजपा को सत्‍ता में बने रहना है, तो ईमानदारी से काम करना होगा। क्‍योंकि देश की जनता अब घोटालेबाजों को बर्दाश्‍त नहीं करेगी।

5. 60 सालों को कोसना बंद करना होगा

हर बार की तरह इस बार भी मोदी ने दावा किया, "देश ने पिछले 60 सालों में कुशासन को भुगता है। हमने दो सालों में जितना कर दिया, उतना सरकारों ने 60 साल में नहीं किया।" अब समय आ गया है कि मोदी को यह राग अलापना बंद करना होगा।

इतिहास को कोस कर भविष्‍य को सुंदर नहीं बनाया जा सकता है। लिहाजा 2019 या उसके बाद भी अगर लगातार सत्ता में वापसी करनी है, तो अपने पांच साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखना होगा। और अगले चुनाव में 10 साल का और इसी तरह आगे भी। ऐसा करने पर ही 2040 तक सत्ता में बने रहने की कल्पना कर सकते हैं।

6. भारत में और भी हैं 'वैशाली'

पुणे की वैशाली ने पीएम को चिठ्ठी लिखकर मदद मांगी थी, तो उसकी हार्ट सर्जरी के लिये प्रधानमंत्री ने अपने कोष से धन दिया। सर्जरी के बाद वैशाली जब ठीक हुई, तो उसे पीएम मोदी से मिलने का मौका मिला (ऊपर फोटो में)। सच पूछिए तो वैशाली की तरह देश में लाखों लोग हैं जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में उनका इलाज नहीं और प्राइवेट में जाने की उनकी हैसियत नहीं। प्रधानमंत्री को एक अलग कोष बनाकर ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिये। ऐसा करने से लोगों से अटूट रिश्‍ता बनेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+