इस बार कश्मीर में दिखेगा सियासी चांद क्योंकि पीएम मोदी मनायेंगे वहां स्पेशल ईद

नई दिल्ली। इस बार कश्मीरवासियों को ईद पर केवल आकाश में ही नहीं बल्कि सियासत का भी एक नया चांद दिखायी देगा क्योंकि इस बार पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर में ईद मनायेंगे। मंगलवार को पीएमओ ऑफिस की ओर से यह ऐलान किया गया कि पीएम मोदी 17 जुलाई को जम्मू का दौरा करेंगे और उसी दिन शाम को वो श्रीनगर में रोजा-इफ्तार पार्टी का भी आयोजित कर सकते हैं।

मालूम हो कि 17 जुलाई रमजान का अंतिम शुक्रवार है और उसी दिन दिखे चांद से ही तय होगा कि ईद 18 को है या 19 को, राजनैतिक पंडितों की नजर में पीएम मोदी का यह कदम देश में एकता और भाईचारे का संदेश देना है, हालांकि इस संदेश में राजीनिति की भी खुशबू है लेकिन इस खुशबू के जरिये पीएम मोदी लोगों को यही जताना चाह रहे हैं कि उनके लिए जितने पावन होली की गुझिया है ठीक उतनी ही महत्वपूर्ण ईद की सेवईं भी है।

Pics: प्रियंका का हाथ थामे कश्मीर की रंगत का मजा ले रहे हैं सुरेश रैना

गौरतलब है कि मुफ्ती मोहम्मद सईद की सरकार बनने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी पहली बार कश्मीर जायेंगे इससे पहले वो दीपावली के वक्त जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से आई भीषण तबाही के वक्त वहां गये थे और बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी मदद करने का वादा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+