नरेंद्र मोदी का रोड शो देख्ा बिफरी कांग्रेस, चुनाव आयोग से की शिकायत

वाराणसी में नरेंद्र मोदी के रोड शो को देखने के बाद यह कहना कतई अतिश्योक्ति नहीं होगा कि अन्य राजनीतिक दलों के पसीने छूट गए हैं। कुछ ऐसा ही हाल कांग्रेस का भी है। कांग्रेस ने रोड शो को देखने के बाद चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए कहा है कि एक साथ सभी टीवी चैनलों पर रोड शो काे प्रसारित करना आचार सहिंता का उल्लंघन है।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधते हुए कहा है कि आयोग ने इस रोड शो को लेकर पहले ही कोई चेतावनी या फिर कोई तैयारी क्यों नहीं कर रखी थी। मुद्दों और वायदों से बहुत पीछे जा चुकी कांग्रेस ने इस मामले को तूल देने के लिए आयोग को एक पत्र भी तत्काल लिख दिया है और मांग की है कि मोदी के रोड शो के खिलाफ जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज की जाए।












Click it and Unblock the Notifications