क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

दूसरी बार पीएम बने नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति कोविंद ने दिलाई शपथ

Google Oneindia News

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने आज दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वो लगातार दूसरी बार पीएम बने हैं। उनको राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बीते कई दिनों से राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए 6000 मेहमानों आए हैं। बाहरी मेहमानों में बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान के प्रमुख शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

Narendra Modis Swearing-in Ceremony Live Updates

ये भी पढ़ें: PM Modi Swearing-in: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये मार्ग रहेंगे बंदये भी पढ़ें: PM Modi Swearing-in: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये मार्ग रहेंगे बंद

पढ़ें, पल-पल का लाइव अपडेट:

Newest First Oldest First
9:06 PM, 30 May

शपथ ग्रहण कार्यक्रम खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, 24 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली है।
9:02 PM, 30 May

देवश्री चौधरी को राज्यमंत्री बनाया गया है। पश्चिम बंगाल के रायगंज से देवश्री सांसद बनी हैं। देवश्री पश्चिम बंगाल भाजपा की महासचिव हैं।
8:59 PM, 30 May

कैलाश चौधरी को राष्ट्रपति राज्यमंत्री पद की शपथ दिला रहे हैं। राजस्थान के बाडमेर से चौधरी पहली बार सांसद चुने गए हैं। उनको मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।
8:56 PM, 30 May

प्रतापचंद्र सारंगी को राज्यमंत्री बनाया गया है। सारंगी ओडिशा की बालेश्वर सीट से भाजपा सांसद हैं।
8:55 PM, 30 May

असम के डिब्रूगढ़ से सांसद रामेश्वर तेली राज्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। वो लगातार दूसरी बार डिब्रूगढ़ सांसद बने हैं।
8:53 PM, 30 May

भारतीय जनता पार्टी के सोम प्रकाश राज्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।
8:50 PM, 30 May

रेणुका सिंह को राष्ट्रपति कोविंद राज्यमंत्री पद की शपथ ले रही हैं। छत्तीसगढ़ के सरगुजा से रेणुका सांसद चुनी गई हैं।
8:48 PM, 30 May

इस समय वी. मुरलीधरन राज्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।
8:45 PM, 30 May

रतनलाल कटारिया को राज्यमंत्री बनाया गया है। कटारिया हरियाणा की अंबाला से सांसद चुनकर आए हैं।
8:45 PM, 30 May

बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय राज्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। राय बिहार के उजियारपुर से सांसद चुने गए हैं।
8:42 PM, 30 May

सुरेश अंगाड़ी राज्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। कर्नाटक के बेलगावि से वो चुनाव जीते हैं। वो लगातार चौथी बार यहां से एमपी बने हैं।
8:39 PM, 30 May

अनुराग ठाकुर राज्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। ठाकुर हिमाचल प्रदेश से आते हैं। हमीरपुर सीट से वो भाजपा के सांसद हैं।
8:38 PM, 30 May

संजय धोले को राज्यमंत्री बनाया गया है। महाराष्ट्र के अकोला से धोले भाजपा के सांसद हैं।
8:36 PM, 30 May

संजीव कुमार बालियान को राज्यमंत्राी बनाया गया है। बालियान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सांसद हैं। पिछली सरकार में भी संजीव मंत्री रह चुके हैं।
8:34 PM, 30 May

पश्चिम बंगाल के आसनसोल से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो को राज्यमंत्री बनाया गया है। गायन से राजनीति में आए बाबुल पिछली सरकार में भी मंत्री थे।
8:32 PM, 30 May

साध्वी निरंजन ज्योति राज्यमंत्री की शपथ ले रही हैं। पिछली सरकार में भी मंत्री रहीं ज्योति उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से सांसद हैं।
8:29 PM, 30 May

भाजपा के सहयोगी दल आरपीआई के अध्यक्ष रामदास अठावले को राज्यमंत्री बनाया गया है। अठावले महाराष्ट्र से हैं। वो पिछली सरकार में भी मंत्री थे।
8:26 PM, 30 May

पुरुषोत्तम रुपाला को राज्यमंत्री बनाया गया है। वो पिछली सरकार में भी मंत्री थे। रुपाला गुजरात से आते हैं।
8:26 PM, 30 May

जी. किशन रेड्डी को राज्यमंत्री बनाया गया है। रेड्डी तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष हैं।
8:21 PM, 30 May

राव साहेब दानवे को राज्यमंत्री बनाया गया है।
8:21 PM, 30 May

हरियाणा से आने वाले कृष्णपाल सिंह गुर्जर राज्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।
8:18 PM, 30 May

वीके सिंह को लगातार दूसरी बार मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। उनको राज्यमंत्री बनाया गया है। सिंह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सांसद हैं।
8:18 PM, 30 May

अर्जुन राम मेघवाल को राज्यमंत्री बनाया गया है। मेघवाल राजस्थान के बीकानेर से सांसद हैं।
8:16 PM, 30 May

बिहार से आने वाले अश्विनी कुमार चौबे राज्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।
8:16 PM, 30 May

फग्गन सिंह कुलस्ते को राज्यमंत्री बनाया गया है।
8:12 PM, 30 May

मनसुख लाल मंडाविया राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। मंडाविया गुजरात से राज्यसभा सदस्य हैं।
8:10 PM, 30 May

हरदीप सिंह पुरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ले रहे हैं।
8:09 PM, 30 May

बिहार से आने वाले राजकुमार सिंह को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। उन्हें राष्ट्रपति कोविंद ने पद की शपथ दिलाई।
8:06 PM, 30 May

प्रहलाद सिंह पटेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ले रहे हैं। पटेल मध्य प्रदेश के दमोह से सांसद हैं।
8:06 PM, 30 May

प्रहलाद सिंह पटेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ले रहे हैं। पटेल मध्य प्रदेश के दमोह से सांसद हैं।
READ MORE

Comments
English summary
Narendra Modi's Swearing-in Ceremony Live Updates
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X