नरेंद्र मोदी ने कहा शहजादे तो मंगल ग्रह से उतरे हैं

Narendra Modi speech in Purnia, Bihar
पूर्णिया। बिहार के पूर्ण‍िया में रैली को संबोध‍ित करते हुए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने पूछा कि जब देश में दंगे हो रहे थे, तब तीसरा मोर्चा कहां था। उन्होंने पूछा जब गुजरात में भूकंप आया था, बिहार में कोसी नदी ने अपना कहर बरपाया था, देश के विभ‍िन्न जिलों में सूखा पड़ रहा था, तब कहां थे।

मोदी ने पूछा कि जिस समय उत्तराखंड में बाढ़ आयी थी, तब थर्ड फ्रंट कहां था? उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा का वर्तमान राज्य सरकार के साथ गठबंधन अच्छा चल रहा था, लेकिन अचानक क्या हुआ कि गठबंधन टूट गया। वैसे मुझे अब समझ में आ गय है उसका कारण। असल में जदयू के शीर्ष नेता को प्रधानमंत्री बनने का सपना देखे बगैर नींद नहीं आती। वो खुद को सबसे ऊपर आंकते हैं।

बिहार से जुड़े ये तथ्य बदल देंगे आपकी सोच

यूपीए को मोदी ने भ्रष्टबंधन बताया। उन्होंने कहा कि बि‍हार में गाय-भैंसों की चिंता बढ़ गई है कहीं फिर से उनका चारा खतरे में न पड़ जाये।

मोदी ने कहा कि भ्रष्ट नेता सिर्फ आपको नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं, ये आपकी आने वाली पीड़‍ियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बिहार में हाल ही में हुए सर्वे से पता चला कि राज्य में 1900 ऐसे स्कूल हैं, जिनके लिये प्रिंसिपल से लेकर टीचर, मध्याह्न भोजन, आदि सबका धन गया, लेकिन स्कूल असल में वहां थे ही नहीं। जहां पटना में ये नेता लोग बैठते हैं, वहां 90 स्कूल तो सिर्फ कागज पर चल रहे हैं। ये किसकी मिली भगत है, कहां जा रहे हैं, इसके पैसे।

शहजादे पर बोले मोदी

वो शहजादे पूरे हिन्दुस्तान में घूम रहे हैं। लेकिन क्या कह रहे हैं। भाईयों उन्हें तो पिछले 10 साल का हिसाब देना चाहिये न। कांग्रेस के शहजादे ऐसी बात कर रहे हैं, जैसे मंगल ग्रह से आये हैं। अरे तालाब से निकले और शरीर पर बूंद भी न हो, ये कौन सा खेल खेल रहे हैं आप। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पर जवाब नहीं दे रहे हैं। कहते हैं हम आरटीआई लाये, हम कंप्यूटर लाये, मोबाइल फोन लाये... मैं पूछता हूं कि आपकी जेब में दिल्ली की सरकार का दिया फोन है क्या।

शहजादे जी, जरा ये तो बताओ मोबाइल दिये, लेकिन क्या चार्ज करने के लिये बिजली दी? आप कहते हैं कि हम आईटी लाये, शहजादे जी जवाब दो- इतनी बड़ी बातें हो रही हैं, बिहार में जितने स्कल हैं, उनमें से 2 फीसदी स्कूलों में भी कंप्यूटर नहीं है। शहजादे जी ये आपकी जिम्मेदारी थी, क्या कर रहे हो?

आकाश टैबलेट लाने की बात शहजादे के मंत्री ने की थी, मैं पूछना चाहता हूं कि आकाश टैबलेट आकाश से धरती पर कब आयेगा। उस पर खर्च हुआ पैसा कहां गया। कौन सा पंजा पैसा उठा ले गया। कांग्रेस की सरकार असम में है 10 फीसदी स्कूलों में कंप्यूटर, हरियाणा में 40 फीसदी, राजस्थान में जहां अब तक कांग्रेस की सरकार थी वहां 22 प्रतिशत स्कूलों में, उत्तर प्रदेश के सिर्फ 10 प्रतिशत स्कूलों में कंप्यूटर है।

शहजादे की जवाब देना पड़ेगा, आपको भारत का औसत है सिर्फ 22 प्रतिशत स्कूलों में कंप्यूटर है। गुजरात जिसे दिन रात गालियां दी जा रही हैं, वहां 71 प्रतिशत स्कूलों में कंप्यूटर देने में सफल हुए हैं। ये ढींग नहीं विकास का उदाहरण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+