क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
PSLV-C23: वैज्ञानिकों पर मोहित मोदी, कहा हॉलीवुड फिल्म 'ग्रेविटी' से भी सस्ता मार्स मिशन
- वैज्ञानिकों को मेरी शुभकामनाएं हैं कि उनके योगदान से आज देश की अंतरिक्ष उपलबियां हमारा गौरव हैं।
- IASP इंडिया एडवांस्ड स्पेस प्रोग्राम की अपार मेहनत और लगन से आज हम कुल 67 उपग्रहों को हमने रफ्तार दी है, जिनमें 40 उपग्रह विदेशों के हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत अब तेजी से शक्ति के रूप में उभर रहा है। हम अंतरिक्ष की यात्रा में सालों से आगे बढ़ रहे हैं व सफलतापूर्वक अपने मिशन को अंजाम दे रहे हैं।
- वो दिन याद आते हैं जब साइकिल पर रॉकेट के कल-पुर्जे ले जाया करते थे। वो भी एक दौर था, और आज उस दौर के पास नई ताकतें हैं, जिन पर हमें गर्व होना चाहिए।
- हॉलीवुड की मूवी ग्रेविटी से भी कम खर्च में हमारे कुशल वैज्ञानिकों ने यह उपलब्धि हासिल की है।
- उपनिषद से उपग्रह तक पहुंची भारत की अंतरिक्ष यात्रा, जो लगातार हमारी गौरव गाथाएं रचती जा रही है।
-
अगर
हमारे
पूर्वजों
ने
जीरो
न
बनाया
होता
तो
विज्ञान
शून्य
हो
जाता।
आज
जर्मनी,
फ्रांस,
केनेडा
जैसे
देश
हम
पर
निर्भर
हैं।
- पूरे ब्रह्मांड में स्पेस साइंस का कितना महत्व है, वह अनुभव कराना समय की मांग है। सभी वैज्ञानिकों को विश्वास दिलाता हूं कि आपने जो साधना की वो करोड़ों-करोड़ों जिंदगियों को बदलने की ताकत रखती है।
-
लैंड
रिफॉर्म,
तोडरमल
का
जिक्र
जरूरी
है
व
महत्वाकांक्षी
वैज्ञानिक
शक्तियों
का
देशहित
में
समायोजन
इसी
दिशा
में
आगे
बढ़
रहा
है।
Comments
English summary
Narendra Modi in space centre launching PSLV C-23 says pride
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें