प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहादुर बच्चों के बीच खोला अपने चेहरे पर तेज का राज

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के साथ एक बातचीत में बताया है कि वो पसीने से मालिश करते हैं, जिस वजह से उनकी त्वचा चमकदार है और चेहर पर तेज बना रहता है। शुक्रवार को राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले बच्चों से पीएम मोदी बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने अपने चेहरे पर तेज होने का राज बताया, चेहरे पर पसीने से मालिश।

मैं बहुत मेहनत करता हूं: मोदी

मैं बहुत मेहनत करता हूं: मोदी

पीएम मोदी ने चेहरे पर तेज को लेकर हुए सवाल के जवाब में कहा, मुझसे बहुत साल पहले किसी ने पूछा कि आपके चेहरे पर इतना तेज क्यों है? मैंने उन्हें जवाब दिया कि मैं इतनी मेहनत करता हूं कि मेरे शरीर से बहुत पसीना निकलता है और मैं उसी पसीने से चेहरे की मालिश करता हूं तो मेरा चेहरा चमक जाता है।

बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दिन भर में चार बार शरीर से पसीने जरूर निकलना चाहिए। मोदी ने बच्चों से सवाल किया कि आप मैं से कितने लोग हैं जिन्हें दिन भर में चार बार पसीना आता है।

आपने कमाल का काम किया है

आपने कमाल का काम किया है

प्रधानमंत्री ने इस दौरान इन बच्चों से कहा, आपने जो काम किया है, उसे सोचने में भी बड़े-बड़े लोगों के पसीने छूट जाते हैं। मैं आप सभी युवा साथियों के ऐसे साहसिक काम के बारे में जब भी सुनता हूं, आपसे बातचीत करता हूं, तो मुझे भी प्रेरणा मिलती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि साहस हमारे स्वभाव में होना चाहिए। साहस के बिना जीवन संभव नहीं है।

अपने आवास पर की बच्चों से बात

अपने आवास पर की बच्चों से बात

पीएम मोदी ने अपने आवास पर शुक्रवार को 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020' जीतने वाले 49 बच्चों से बातचीत की। मोदी ने बच्चों से कहा कि इतनी कम आयु में जिस प्रकार आप सभी ने अलग-अलग क्षेत्रों में जो प्रयास किए, जो काम किया है, वो कमाल है। आपने मुश्किल परिस्थितियों में साहस दिखाया और अलग-अलग क्षेत्रों नें उपलब्धियां हासिल कीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+