क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

गिरीश कर्नाड के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- याद आएगा बहुमुखी अभिनय

Google Oneindia News

Recommended Video

PM Modi ने Girish Karnad के निधन पर Tweet कर जताया दुख | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। जाने माने लेखक एक्टर डायरेक्टर और नाटरकार गिरीश कर्नाड का आज 81 साल की उम्र में निधन हो गया। लंबे वक्त से बीमार चल रहे गिरीश के निधन से साहित्या और सिनेमा से जुड़े लोग शोक में हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मे भी गिरीश के निधन पर दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने लिखा कि- 'गिरीश कर्नाड को सभी माध्यमों में उनके बहुमुखी अभिनय के लिए याद किया जाएगा। उनके काम आने वाले वर्षों में लोकप्रिय होते रहेंगे। उनके निधन से दुखी हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

narendra modi says Saddened by demise of girish karnad May his soul rest in peace

पीएम मोदी के अलावा और भी कई जाने माने लोगों ने भी कर्नाड के निधन पर दुख व्यक्त किया है। इस कड़ी में कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारास्वामी ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि साहित्यकार और एक्टर गिरीश कर्नाड के निधन से बेहद दुखी हूं। साहित्य, थिएटर और सिनेमा में उनका अमूल्य योगदान हमेशा याद किया जाएगा। इनकी मृत्यु के साथ हमने एक सांस्कृतिक राजदूत खो दिया। उनकी आत्मा को शांति मिले।

वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा- अनुभवी अभिनेता, निर्देशक और नाटककार श्री गिरीश कर्नाड के निधन के बारे में जानकर दुखी हूं। मैं शोक संतप्त परिवार के साथ हूं।

यह भी पढ़ें- प्रख्यात अभिनेता गिरीश कर्नाड का लंबी बीमारी के बाद निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

Comments
English summary
narendra modi says Saddened by demise of girish karnad May his soul rest in peace
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X