केरल में नरेंद्र मोदी बोले तरबूजा है कांग्रेस पार्टी

नरेंद्र मोदी ने संप्रग सरकार के खिलाफ कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि देश में महिलाओं का शोषण कांग्रेस की सरकार में बढ़ा है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं का शोषण सबसे ज्यादा हुआ है जिसमें केरल भी शामिल है। उन्होंने बताया कि केरल में 100 प्रतिशत शिक्षा होने के बाद भी यहां के नौजवानों को पैसे कमाने के लिए बाहर का ही रास्ता देखना पड़ता है। केरल आज भी मनीआर्डर के सहारे ही जी रहा है। कांग्रेस ने सिर्फ केरल ही नहीं बल्कि पूरे देश के नौजवानों के भविष्य को अंधकार में झोंक दिया है।
केरल समुद्र से घिरे होने के बाद भी नमक के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर है। यदि केरल चाहे तो पूरे देश को नमक की आपूर्ति कर सकता है लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा कभी नहीं होने दिया। इन्हीं सब का नतीजा है कि केरल में शिक्षा, संपन्नता और सभी संसाधन मौजूद होने के बाद भी वह अन्य राज्यों पर निर्भर है। इसी तर्ज पर कांग्रेस सरकार ने देश के कर्इ राज्यों को पिछड़ेपन के हवाले कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications