मोदी के ऐतिहासिक ऐलान के सामने फीका पड़ गया अमेरिका का चुनाव
आपको बता दें कि अमेरिका चुनाव को लेकर लगभग सभी चैनलों ने कवरेज के लिए बड़ा प्लान बनाया था। अब बात अगर अमेरिका की करें तो भारतीयों की एक बड़ी संख्या यहां रहती है।
नई दिल्ली। काला धन पर लगाम लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए ऐतिहासिक कदम ( 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट पर बैन) ने अमेरिका चुनाव की चर्चा को फीका कर दिया है। कल तक जहां सिर्फ 'अमेरिका में वोट' की चर्चा हो रही थी वहीं आज चारों तरफ 'भारत में नोट' की चर्चा होने लगी है।

सभी मीडिया चैनलों पर से अमेरिकी चुनाव की ब्रेकिंग हटा दी गई है और सिर्फ मोदी के इस फैसले पर चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि अमेरिका चुनाव को लेकर लगभग सभी चैनलों ने कवरेज के लिए बड़ा प्लान बनाया था। अब बात अगर अमेरिका की करें तो भारतीयों की एक बड़ी संख्या यहां रहती है।
विस्तार से जानिए क्या है पूरा मामला
पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 1000 और 500 रुपये के मौजूदा करंसी नोटों को 8 नवंबर की रात 12 बजे से बंद करने का ऐलान किया। राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 500 और 1000 रुपये के करंसी नोट लीगल टेंडर नोट (यानी कानूनी रूप से मान्य) नहीं रहेंगे। इनके अलावा अन्य सभी नोट और सिक्के मान्य होंगे। पीएम मोदी ने कहा, ' हम जाली नोटों और करप्शन के खिलाफ जो जंग लड़ रहे हैं, इससे उस लड़ाई को ताकत मिलने वाली है।'












Click it and Unblock the Notifications