#Vadnagar: अपने स्कूल पहुंचकर जमीन पर बैठे PM मोदी, माथे से लगाई मिट्टी

वडनगर। आज देश के पीएम नरेंद्र दामोदर दास मोदी अपने गृहनगर वडनगर में हैं, पीएम बनने के बाद वो पहली बार यहां पहुंचे हैं। जहां उनका लोगों ने बांहे फैलाकर भव्य स्वागत किया है। अपने मेगा रोड शो के दौरान पीएम मोदी अपने उस स्कूल पहुंचे, जहां से उन्होंने शिक्षा प्राप्त की थी, जी हां यहां बात हो रही है बीएन हाईस्कूल की, जहां पीएम मोदी ने वर्ष 1963 से 1967 तक पढ़ाई की थी।

#Vadnagar: अपने स्कूल पहुंचकर जमीन पर बैठे PM मोदी, माथे से लगाई मिट्टी

ना तो वो अपनी शिक्षा भूले हैं और ना ही अपने स्कूल की माटी को

भले ही आज नरेंद्र मोदी देश के पीएम हैं लेकिन ना तो वो अपनी शिक्षा भूले हैं और ना ही अपने स्कूल की माटी को, इसलिए स्कूल पहुंचने के बाद सबसे पहले उन्होंने अपनी स्कूल की माटी को सिर से लगाकर उसे प्रणाम किया।

स्कूल की पढ़ाई में विघ्न नहीं पड़ना चाहिए

स्कूल की टीचरें, स्टॉप, टीचर्स सब आज पीएम मोदी के स्वागत में तैयार खड़े थे लेकिन स्कूल ने एडवाइजरी जारी करके कहा कि स्कूल की पढ़ाई में विघ्न नहीं पड़ना चाहिए और इस कारण यहां नियमित क्लास चली चाहिए। स्कूल का ये नियम साबित करता है कि मोदी के व्यक्तित्व को निखारने में इस स्कूल का अहम योगदान है।

पीएम मोदी का यह पहला वडनगर दौरा

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी का यह पहला वडनगर दौरा है। यहां मोदी ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का लोकार्पण किया है। वह अपने गांव जहां उनका बचपन बीता है वहां नई बनी रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग को भी वडनगर के लोगों को समर्पित करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+