नरेन्द्र मोदी ने वडोदरा सीट से दिया इस्तीफा, वराणसी सीट से रहेंगे सांसद

प्रधानमंत्री मोदी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा कि मैं लोकसभा में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करूंगा और इस मौके को गंगा मैया की सेवा और वाराणसी का विकास करने के सुअवसर के रूप में देख रहा हूं।
उन्होंने लिखा है कि मैं वडोदरा के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि आने वाले वर्षो में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए वडोदरा के विकास में भी कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि वडोदरा की लोकसभा सीट से मैंने इस्तीफा दे दिया है। लोगों के प्यार की वजह से मैं ऐतिहासिक अंतर से निर्वाचित हुआ। वडोदरा के लोगों का हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।












Click it and Unblock the Notifications