11 साल की आरुषि ने सफाई को लेकर लिखी मोदी को चिट्ठी, पीएम ने भेजा ये जवाब

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को चिट्ठी लिखकर सफाई के लिए लोगों को जागरूक करने की गुजारिश करने वाली हरियाणा के गुरुग्राम की एक 11 साल की लड़की आरुषि के पत्र का जवाब दिया है। पीएम मोदी ने आरुषि से कहा है कि उनकी सरकार सफाई के लिए लगातार काम करेगी। साथ ही लोकसभा चुनाव में जीत के लिए आरुषि की तरफ से मिली बधाई के लिए भी मोदी ने धन्यवाद कहा है।

 आरुषि के पिता ने ट्विटर पर साझा किए पत्र

आरुषि के पिता ने ट्विटर पर साझा किए पत्र

11 साल की आरुषि ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए उनसे आग्रह किया था कि वह लोगों को अपने आस-पड़ोस को स्वच्छ रखने के लिए प्रोत्साहित करते रहें। अब प्रधानमंत्री की ओर से जवाबी पत्र आया है। 11 साल की लड़की के पिता रविंदर यादव ने ट्विटर पर ये जानकारी साझा करते हुए लिखा, मेरी बेटी बहुत बहुत खुश है, क्योंकि उसे हमारे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र मिला है। पीएम को लिखने का विचार उसी का था। मैंने बस पत्र पोस्ट करने में मदद की। उसे इतनी खुशी देने के लिए मोदी जी को धन्यवाद। यादव ने ट्वीट के साथ अपनी बेटी के पत्र और प्रधानमंत्री के जवाबी पत्र को भी साझा किया है।

23 मई को लिखा था पत्र

आरुषि यादव ने प्रधानमंत्री को 23 मई को तब लिखा था, जब भाजपा को लोकसभा चुनाव में भारी जीत हासिल की थी। आरुषि ने मोदी को लिखे अपने पत्र में कहा था, मैं बहुत खुश हूं कि आप दोबारा प्रधानमंत्री बने हैं। मेरा एक अनुरोध है कि जब मैं अपने स्कूल जाती हूं, मैं देखती हूं कि उसके पास ढेर सारे कचरे पड़े रहते हैं। मैं चाहती हूं कि आप लोगों को प्रोत्साहित करें कि वे अपने आस-पड़ोस की सफाई करें। यदि मुझे इसे साफ करना पड़ेगा तो मैं निश्चित रूप से करूंगी।

मोदी ने कहा शुक्रिया, ट्विटर पर भी तारीफ

मोदी ने कहा शुक्रिया, ट्विटर पर भी तारीफ

मोदी ने अपने जवाबी पत्र में साफ-सफाई को सरकार के एजेंडे में रखने की बात लिखने के साथ लिखा, लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा और राजग की ऐतिहासिक जीत पर आपके बधाई संदेश के लिए आपको धन्यवाद। आरुषि की चिट्ठी को लेकर ट्विटर पर भी लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+