प्रियंका गांधी की ताजपोशी पर मोदी ने इशारों-इशारों में कही बड़ी बात

Recommended Video

      PM Modi का Priyanka Gandhi के महासचिव बनने पर तंज, Congress के लिए परिवार ही पार्टी |वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें पार्टी के महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया गया है। प्रियंका गांधी को दी गई जिम्मेदारी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारों-इशारों में कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के लिए परिवार ही पार्टी है, लेकिन हमारे यहां पार्टी ही परिवार है।

      'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

      'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत महाराष्ट्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, "हमारी पार्टी में कोई भी निर्णय इस बात से नहीं होते हैं कि कि एक व्यक्ति या एक परिवार क्या चाहता है और इसलिए कहा जाता है कि देश में ज्यादातर मामले में परिवार ही पार्टी है, लेकिन बीजेपी में पार्टी परिवार है।"

      मोदी बोले- 'हमारे यहां पार्टी ही परिवार है'

      कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा, "भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, कार्यकर्ताओं द्वारा बनाई गई पार्टी है और देश के लिए समर्पित पार्टी है। अगर कोई पार्टी है जो वास्तव में लोकतांत्रिक सिद्धांतों का पालन करती है तो वह भारतीय जनता पार्टी है, लोकतंत्र हमारे संस्कारों में है। बीजेपी वह पार्टी है, जो भारत के लोकतंत्र की सुरक्षा में हमेशा सबसे आगे रही है। हमारे कार्यकर्ता लोगों के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं।"

      प्रियंका गांधी को कांग्रेस में दी गई बड़ी जिम्मेदारी

      प्रियंका गांधी को कांग्रेस में दी गई बड़ी जिम्मेदारी

      पीएम मोदी ने आगे कहा, "हमारा विरोध कांग्रेस की संस्कृति से है। कांग्रेस मुक्त देश का मतलब कांग्रेस मुक्त संस्कृति से है। उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार ने लोकतांत्रिक तरीकों से चुनाव नहीं होने दिए क्योंकि वो जानते थे कि अगर स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव होते तो उन्हें बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ता। वो तानाशाही के रास्ते पर चल पड़ें हैं लेकिन हम लोकशाही के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

      कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल

      कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल

      इससे पहले कांग्रेस आलाकमान ने अहम फैसला लेते हुए पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह केसी वेणुगोपाल को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। एक तरफ प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया गया है तो वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभाल रहे गुलाम नबी आजाद को अब हरियाणा का प्रभार सौंपा गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+