मोदी के सिर एक और ताज, ओबामा को हराकर गूगल सर्च में जीता नबंर-1 का खिताब

नयी दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीजेपी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से उनकी ख्याति में एक और नयी उपलब्धि जुड़ गई है। बीजेपी के पीएम कैडिंडेंट बनते ही मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा तक को हरा दिया है।

नरेन्द्र मोदी गूगल सर्च में नबंर -1 के पायदान पर पहुंच गए है। इस उपलब्धि को हासिल करने के साथ ही मोदी ने ओबामा तक को पछाड़ दिया। मोदी ने गूगल सर्च के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी पछाड़कर गूगल पर दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शख्स बन गए हैं।

Narendra Modi pips Obama to become most searched person on google

खबरों के मुताबिक बीजेपी का पीएम पद का प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद उन्हें एक दिन में सबसे ज्यादा सर्च किया गया। जानकारी के मुताबिक एक दिन में मोदी को 1 लाख से ज्यादा लोगों ने सर्च किया है। गौरतलब है कि मोदी की फैन फोलोअर्स पहले से सोशल मीडिया पर बहुत है। ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

30 अगस्त तक ट्विटर पर उनके 2,206,260 फोलोअर्स हैं। उनकी ट्वीट हिंदी, उर्दू, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़ीया, तमिल, बंगाली और अन्य भाषाओं में है। मोदी सोशल मीडिका के इस्तेमाल में काफी तेज तर्रार है। इससे पहले कांग्रेस के मंत्री शशि थरुर को हराकर ट्वीटर पर सबसे ज्यादा फोलोअर्स का खिताब भी मोदी ने अपने नाम कर लिया था और अब गूगल सर्च पर भी मोदी नबंर-1 बन गए है। इससे पहले से ये उपलब्धि बराक ओबामा के नाम पर थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+