Narendra Modi & Pathaan: 'श्रीनगर में शोज हाउसफुल' , PM मोदी की स्पीच के बाद क्यों Twitter पर छाए शाहरुख?
पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि'हाल ही में अखबारों में एक खबर आई थी जिसकी तरफ ध्यान नहीं गया होगा कि श्रीनगर के अंदर थियेटर हाउस फुल चल रहे थे।'

PM Narendra Modi & Pathaan: पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हो रही चर्चा का जवाब दिया और अपने 88 मिनट की स्पीच में उन्होंने जमकर कांग्रेस को धोया और बताया कि 'उनके शासनकाल में देश में किस तरह से आतंकी हमले और घोटाले हुए थे'। लेकिन इस बीच उन्होंने अपने भाषण में कुछ ऐसा कहा, जिसकी वजह से बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'पठान' सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी और लोग फिर से शाहरुख के कसीदे पढ़ने लग गए।

'कुछ लोग अभी बड़े शान से कश्मीर घूमकर आए हैं'
दरअसल पीएम मोदी अपने भाषण के दौरान कश्मीर की स्थिति के बारे में वर्णन किया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 'कुछ लोग अभी बड़े शान से कश्मीर घूमकर आए हैं, आज वहां सभी चीजें काफी अच्छी लग रही हैं।'
'श्रीनगर के अंदर थियेटर हाउस फुल चल रहे थे'
उन्होंने आगे कहा कि 'हाल ही में अखबारों में एक खबर आई थी जिसकी तरफ ध्यान नहीं गया होगा क्योंकि लोग टीवी में चमकने की कोशिश में लगे थे। उसी समय श्रीनगर के अंदर थियेटर हाउस फुल चल रहे थे।'

सोशल मीडिया पर वायरल पीएम मोदी का भाषण
पीएम मोदी का यही क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इसे 'पठान' फिल्म से जोड़ दिया क्योंकि दशकों बाद शाहरुख की ही फिल्म 'पठान' के ही कारण कश्मीर के थियेटर हाउसफुल हुए है। इसी वजह से एक बार फिर से किंग की फिल्म और वो खुद सोशल मीडिया पर चर्चित हो गए।
1000 करोड़ की कमाई के करीब 'पठान'
आपको बता दें कि फिल्म 'पठान' वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ की कमाई की ओर बढ़ रही है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक इस फिल्म ने गदर मचा दी है और बॉक्सऑफिस के सूखे को समाप्त किया है।

शाहरुख ने जबरदस्त कमबैक किया है
'पठान' फिल्म से शाहरुख ने जबरदस्त कमबैक किया है तो वहीं दूसरी ओर इस फिल्म ने जॉन अब्राहम के करियर को भी एक खूबसूरत दिशा दी है। विवादों में फंसने के बावजूद लोगों को दीपिका पादुकोण का काम पसंद आया है और एक बार वापस उनकी और शाहरुख की जोड़ी को लोगों का प्यार मिला है।

' एक देश का किंग और एक बॉक्सऑफिस का किंग'
फिलहाल सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का भाषण और किंग खान की प्रशंसा छाई हुई है। कुछ यूजर्स ने लिखा है ' झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए' , तो किसी ने लिखा कि ' एक देश का किंग और एक बॉक्सऑफिस का किंग' , तो किसी ने लिखा कि 'अच्छी फिल्में अच्छे से ही चलती है, कमाल हो शाहरुख खान।'
क्या कहा था पीएम मोदी ने?
दरअसल पीएम मोदी ने संसद में कहा कि 'आज कुछ लोग कश्मीर घूमकर आए हैं और बहुत खुश हैं लेकिन मैं भी पिछली शताब्दी में लाल चौक में यात्रा लेकर गया था, तब वहां पोस्टर लगाए गए थे कि देखते हैं कि कैसे घुस पाते हैं?'
'अगर अपनी मां का दूध पिया है जो मुझे रोक ले'
तब मैंने कहा था कि 'आतंकवादी कान खोलकर सुन लें 26 जनवरी को ठीक 11 बजे मैं लाल चौक आऊंगा बिना सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ के, लाल चौक पर झंडा फहराऊंगा, अगर अपनी मां का दूध पिया है जो मुझे रोक ले, मैं गया और हमने वहां तिरंगा फहराया, जिसे देखने के बाद दुश्मन देश बारूद फोड़ रहा था, कल तक जो तिरंगे का विरोध कर रहे थे आज वो ही तिरंगे में शामिल हो गए।'
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications