देश के नाम संबोधन में लॉकडाउन-4 को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के नाम अपने संबोधन में कहा है कि 17 मई के बाद भी लॉकडाउन बढ़ेगा, यानी लॉकडाउन-4 के लिए देश को तैयार रहना है। पीएम ने अपने संबोधन में कहा है कि लॉकडाउन का चौथा चरण पूरी तरह से नए रंगरूप और नियम वाला होगा। पीएम ने कहा है कि राज्यों से हमें जो सुझाव मिल रहे हैं, उनके आधार पर लॉकडाउन 4 से जुड़ी जानकारी भी आपको 18 मई से पहले दी जाएगी।

Recommended Video

    PM Modi ने दिए Lockdown 4 के दिए संकेत, बोले- नए रूप, नए नियम वाला होगा लॉकडाउन 4 | वनइंडिया हिंदी
    17 मई के बाद भी बढ़ेगा लॉकडाउन

    17 मई के बाद भी बढ़ेगा लॉकडाउन

    बता दें कि देश में इस समय लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है। जो 17 मई को खत्म हो रहा है। 25 मार्च से देश में लॉकडाउन है। पीएम ने साफ कर दिया है कि अभी ये 17 मई के बाद भी बढ़ेगा। हालांकि ये कितने दिन का होगा, इस पर अभी बाद में सरकार की ओर से जानकारी दी जाएगी।

    कोरोना वायरस संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि एक वायरस ने दुनिया को तहस-नहस कर दिया है। विश्व भर में करोड़ों जिंदगियां संकट का सामना कर रही हैं। सारी दुनिया, जिंदगी बचाने की जंग में जुटी है। सतर्क रहते हुए, ऐसी जंग के सभी नियमों का पालन करते हुए, अब हमें बचना भी है और आगे भी बढ़ना है।

    मोदी ने आर्थिक पैकेज का किया ऐलान

    मोदी ने आर्थिक पैकेज का किया ऐलान

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बड़े आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है। मोदी ने कहा, कोरोना संकट का सामना करते हुए, नए संकल्प के साथ मैं आज एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा कर रहा हूं। ये आर्थिक पैकेज, 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा। हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं, जो रिजर्व बैंक के फैसले थे, और आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब-करीब 20 लाख करोड़ रुपए का है। ये पैकेज भारत की GDP का करीब 10 प्रतिशत है इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, 20 लाख करोड़ रुपए का संबल मिलेगा 20 लाख करोड़ रुपए का ये पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा।

    20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज

    20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज

    मोदी ने कहा, ये आर्थिक पैकेज हमारे कुटीर उद्योग, गृह उद्योग, हमारे लघु-मंझोले उद्योग के लिए है, जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है, जो आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का मजबूत आधार है। ये आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक के लिए है, देश के उस किसान के लिए है। जो हर स्थिति, हर मौसम में देशवासियों के लिए दिन रात परिश्रम कर रहा है। ये आर्थिक पैकेज हमारे देश के मध्यम वर्ग के लिए है, जो ईमानदारी से टैक्स देता है, देश के विकास में अपना योगदान देता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+