प्रधानमंत्री से सूकी ने कहा भारत मेरा दूसरा घर है
म्यांमार। नरेंद्र मोदी म्यांमार के दौरे के दौरान नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र की पक्षधर और नोबेल ल्यूरेट पुरुष्कार से सम्मानित विपक्षी नेता आंग सान सूकी से मुलाकात की। नरेंद्र मोदी ने पार्क होटल में प्रधानमंत्री ने आंग सान सूकी से मुलाकात कर उनके विचार जाने। गौरलतब है कि म्यांमार की नेता प्रतिपक्ष सूकी ने भारत में अपना काफी समय बिताया है। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की है।

वर्तमान में म्यांमार पर इस बात पर बहस चल रही है कि संसदीय चुनाव में भाग लेने और राजनीति में पूरी तरह से सक्रियता दिखाने के लिए आंग सान सूकी को राष्ट्रीय लोकतंत्र लीग का अध्यक्ष नियुक्त किया जाए या नहीं। दरअसल, संविधान के नियमों के अनुसार फिलहाल वह नेता प्रतिपक्ष होते हुए चुनाव नहीं लड़ सकती हैं।
मेरा दूसरा घर है
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट कर बताया कि आंग सान सूकी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान कहा है कि भारत उनका दूसरे घर की तरह हैं।












Click it and Unblock the Notifications