मोदी कर सकते हैं कश्मीर के लिए बड़े पैकेज की घोषणा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बाढ़ से तबाह हुए कश्मीर के लिए बड़े पैकेज की घोषणा कर सकते हैं। वे बाढ़ पीड़ितों के साथ दिवाली मनाने और उनके प्रति अपनी संवेदना जताने के लिए श्रीनगर पहुंचेंगे। आज सुबह उनके आवास पर बहुत से लोग उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए पहुंच रहे हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय के केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी श्रीनगर पहुंच गए। उन्होंने एक तरह से प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर ड्रेस रिहर्सल की। डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यपाल एनएन वोहरा से भी मुलाकात कर दौरे की रूप-रेखा तय की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर को श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके आगे अगर प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो वह हैदरपोरा, रामबाग, जवाहरनगर, राजबाग, गुपकार और बुल्वोर्ड रोड से होते हुए राजभवन पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरी वादी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मोदी राहत व पुनर्वास कार्यो की समीक्षा करने के साथ राजभवन में बाढ़ प्रभावितों और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भी मुलाकात करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications