स से सपा, ब से बसपा, क से कांग्रेस यानी सबका विनाश तय: मोदी

Narendra Modi Maha rally, Lucknow
लखनऊ। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में 'विजय शंखनाद महारैली' को संबोधित करने वाले हैं। इस रैली को लेकर कार्यकर्ताओं ने विशेष तैयारियां की हैं। उम्‍मीद की जा रही है कि यह मोदी की अब तक की सबसे बड़ी रैली है।

आज भाजपा की आंधी चल रही है, चुनाव घोषित होते ही यह सुनामी में परिवर्तित हो जायेगा। सबका विनाश तय है। स यानी सपा, ब यानी बसपा, क यानी कांग्रेस का विवनाश तय है। सबका लूटा है, सबका ने लूटा है।

आज हम लखनऊ में हैं। जब लखनऊ आते हैं तो अटल बिहारी वाजपेयी, उनका नेतृत्व जहन में आता है। आप लखनऊ वाले भाग्यशाली हैं, क्योंकि आपने अटल जी को अपना बना लिया था, जीत लिया था।

लखनऊ की पहचान अदब और तहजीब के लिये रही है। लेकिन भाईयों पिछले कुछ वर्षों से ऐसी सरकारों ने डेरा तंबू डाला है कि शासन में बैठे हुए लोगों के कारनामे ऐसे रहे हैं, कि जो लखनऊ अदब और तहजीब से जाना जाता था, उसी लखनऊ में शासन करने वाले लोगों ने उसे भुला दिया है।

लखनऊ कैसे बदला

यहां तबले की थाप नहीं गुंडों के थप्पड़ बोलते हैं, संगीत के सुर नहीं कट्टे-बंदूकों की आवाजें सुनायी देती हैं। हम भी वही हैं, तुम भी वही हो, बदलता है रंग आसमां कैसे-कैसे.... अटल जी कहते थे दिल्ली का रास्ता लखनऊ से गुजरता है।

हम लोगों का सपना होना चाहिये, कि अगर भारत का भाग्य बदलना है, तो उसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से करनी होगी। अगर दलितों, पीड़‍ितों शोष‍ितों का कल्याण करना है, तो उसकी शुरुआत इस विशाल प्रदेश से करनी होगी। एक बार अगर यूपी शक्तिशाली बन गया, तो हिदुस्तान को शक्त‍िशाली बनने में देर नहीं लगेगी।

मुलायम पर बरसे मोदी

आज नेताजी ने अपने भाषण में पराजय स्वीकार कर ली। अभी-अभी भाषण में मुलायम ने कहा रैलियों में भीड़ इकठ्ठी करने में मुकाबला मत करो। मतलब इसमें उन्होंने पराजय स्वीकार कर ली। उन्होंने कहा मोदी जी विकास के मुद्दों पर मुकाबला करें, मैं तो पहले ही वोटबैंक छोड़ विकास की राजनीति करो। आज मुझे खुशी है कि नेताजी भी विकास की चर्चा करने पर मजबूर हुए।

आप गुजरात की आलोचना कर रहे हो, अच्छा होता अगर आप यूपी के विकास की चर्चा करते। यूपी को कहां से कहां ले गये, यह बताते, लेकिन वो गुजरात का झूठ फैला रहे हैं। आपसे पूछता हूं, बिजली मिलती, यहां शहरों में भी कभी बिजली मिलती है? गुजरात जाकर देखकर आइये, 24 घंटे 365 दिन बिजली मिलती है।

आपके यहां तो बिजली में भी रिवर्जेशन है। यहां पर नेताजी के इलाकों में बिजली मिलेगी, लेकिन जनता को नहीं। अाप हमसे तुलना कर रहे हैं, शर्म से झुक जाता है माथा, कि आपके नेताओं की गुंडागर्दी के कारण देश का गंभीर गुनाह है, उसमें 45 प्रतिशत आपकी नाक के नीचे होते हैं।

दंगों की बात कर रहे हैं, आपके यहां एक साल में डेढ़ सौ दंगे हुए, हमारे यहां दस साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। कानपुर में क्या हुआ छात्रों की पिटाई कर दी आपके नेताओं ने और पुलिस ने। ये देश ये गुंडागर्दी की राजनीति स्वीकार नहीं करेगा। आपने जो यह हालात पैदा किये हैं और आप हमारा हिसाब मांग रहे हो।

सपा में दो खेमे

एक खेमा है समाज विरोधी पार्टी आैर दूसरे के नाम सुखवादी पार्टी। सुख और मौज में पड़ गये हैं। ये सुखवादी पार्टी है, समाज विरोधी पार्टी है। नेताजी महरबानी करके राम मनोहर लोहिया जी का नाम लेना बंद कर दीजिये। ये नाच-गान के नजारे, दंगा कैम्प में बच्चों की मौत लोहिया जी की आत्मा को कितनी पीड़ा देती होगी।

नेताजी अापने मुझसे गुजरात के शेर मांगे थे, मैंने कहा ठीक है देदो भाई। आपने हमसे अमूल भी मांगा, अगर आपको गुजरात का विकास नहीं दिखता है, तो अमूल को यूपी मेें लाने की क्या जरूरत पड़ी। एक साल पहले यूपी में जो किसान, पशुपालक दूध का उत्पादन करता था तो उत्पादकों को दूध का दाम 15 से 20 रुपए मिलते थे, आज 35 से 40 रुपए मिल रहे हैं।

अमूल को प्लांट लगाने का श‍िलान्यास भी हमारे लोगोेें ने किया है। आप बाते करते हो, लेकिन विकास के रास्ते पर आप आगे बढ़ नहीं पाते हो। उत्तर प्रदेश में सब कुछ है, बहुत सामर्थ है, मुरादाबाद का पीतल, फिरोजाबाद का ग्लास, बनारस की सिल्क साड़ी, मिर्जापुर का कालीन, सीतापुर की दरियां, अलीगढ़ के ताले, कन्नौज का इत्र, फरुखाबाद का हैंडलूम, लखनऊ में चिकन, आगरा के जूते, कानपुर का चमड़ा इतना सब कुछ है, लेकिन आपने इनकी फिक्र नहीं की।

गुजरात में उद्योग का मॉडल

गुजरात में पतंग का उद्योग है। उसमें ज्यादातर गरीब मुसलमान हैं। जब मैं मुख्यमंत्री बना, तो तब पूरा व्यापार 35 करोड़ का था, आज वही पतंग 500 करोड़ का हो गया है। सपा हो या बसपा हो या कांग्रेस, तीनों वोटबैंक की राजनीति में उस्ताद लोगों ने भ्रष्टाचार की कोई कमी नहीं रखी।

उत्तर प्रदेश से एक मंत्री, कोयला खा गये, दूसरे मंत्री दुनिया में जाकर ढिंढोरा पीटते हैं और घर में अपंग अपाहिजों के पैसों से मलाई खाते हैं। एनजीअो के नाम पर विकलांगों की सुविधाओं के लिये पैसे को चट कर जाते हैं। तीसरे मंत्री ने जब सुना कि एनजीओ का भ्रष्टाचार हुआ, मंत्री जी ने कहा 70 लाख का भ्रष्टाचार नहीं हो सकता, 70 करोड़ का भ्रष्टाचार होता तो लगता।

यहां मंत्री जी की भैंस खो जाती है, तो खबर बन जाती है, लेकिन किसी मां का बेटा खो जाता है तो किसी को परवाह नहीं होती। मुझे लग रहा था कि वो इसमें भी सेक्युलरिज्म घुसेड़ देंगे।

चुनाव जीतने की जड़ी बूटी लेकर ये लोग घूम रहे हैं

ये लोग चुनाव जीतने की जड़ी बूटी लेकर घूम रहे हैं, उसमें अब दम नहीं रह गया है। वो ज़ड़ी बूटी सेक्युलरिज्म है। गरीबी, रोजगार, बच्चें के स्कूल, पढ़ाई, नौकरी, उद्योग.... सबके बीच में सेक्युलरिज्म ले आते हैं। अपनी नाकामियां छिपाने के लये ये लोग सेक्युलर‍िज्म का नकाब पहनते हैं।

नेता जी मुसलमान के लिये हज यात्रा उसकी आस्था का विषय होता है। गुजरात में हर वर्ष 4800 लोगों का कोटा दिया है भारत सरकार ने, लेकिन जब अर्जी मंगवाते हैं, तो गुजरात में 38 हजार अर्जियां आती हैं। श्रीमान नेता जी सेक्युलरिज्म करने वालों के राज्य में क्या होता है। कोटा है 32 हजार लेकिन अर्जी 35 हजार आती हैं। क्योंकि आपने मुसलमान को गरीब बना रखा है। भाइर्यों जो लोग सेक्युलरिज्म की चर्चा करते हैं, उनसे कहना चाहता हूं।

उनका सेक्युलरिज्म सबका पाने का है, उनका तोड़ने का रास्ता है, हमारा जोड़ने का रास्ता है। उनके लिये चुनावी नारा है, हमारे लिये विश्वास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+